हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Virat Kohli के इशारे से मिले रिटायरमेंट के संकेत? वायरल वीडियो ने मचाई खलबली, फैन्स बोले- थैंक्यू विराट

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली एडिलेड में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. वह लगातार दूसरे मैच में भी अपना खाता खोलने में नाकाम रहे और सिर्फ 4 गेंदें खेलकर पवेलियन लौटे. पवेलियन लौटते हुए विराट ने हाथ में ग्लव्स के साथ कुछ ऐसा इशारा किया, जिसको देखने के बाद उनके रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli Retirement: पर्थ के बाद एडिलेड में भी विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा. 17 साल के वनडे करियर में पहली बार किंग कोहली लगातार दो मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. विराट की पारी का अंत सिर्फ 4 गेंदों के अंदर हो गया है. पवेलियन लौटते समय विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कोहली पवेलियन लौटते हुए अपने दोनों ग्लव्स हाथ में लेकर हवा में उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

फैन्स विराट के इस इशारे को उनके वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट को जोड़कर देख रहे हैं. फैन्स के अनुसार, कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच एडिलेड में खेल लिया. कोहली पहले वनडे में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और 8 गेंदों का सामना करने के बाद जीरो पर आउट हुए थे. हालांकि, विराट को अभी इस सीरीज में एक मुकाबला और खेलना है, जो 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाना है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola