हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: आकाशदीप ने तोड़ दिया 14 साल पुराना कीर्तिमान, अर्धशतक बनाकर मचाया तहलका

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप ने बड़ा कारनामा कर दिया। उन्होंने अपने अर्धशतक के दम पर 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पांचवां मैच 31 जुलाई से खेला जा रहा है। भारत की ओर से दूसरी पारी में उतरे आकाशदीप ने अपने बल्ले का रंग जमाया और बड़ा कारनामा कर दिया। दरअसल मैच के दूसरे दिन के आखिरी सेशन में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 2 मुख्य बल्लेबाजों को खो दिया था। इसके बाद नाइटवॉचमैन की भूमिका में आकाशदीप को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। आकाशदीप ने 94 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। वह 2011 के बाद बतौर नाइटवॉमैच अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। आकाशदीप से पहले बतौर नाइटवॉचमैन एक पारी में सबसे ज्यादा रन अमित मिश्रा ने बनाए थे। उन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली थी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें