हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सूर्यकुमार यादव की जगह कौन होगा टीम इंडिया का नया कप्तान? T20 World Cup के बाद ये 3 होंगे बड़े दावेदार!

Next T20I India Captain: सूर्यकुमार यादव 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि अगर सूर्या का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, तो कप्तानी में बदलाव हो सकता है. टीम इंडिया में इस समय कई ऐसे प्लेयर हैं, जो सूर्यकुमार यादव के बाद अगले टी20 कप्तान बन सकते हैं.

विज्ञापन
कौन होगा अगला टी20 कप्तान?

Next T20I India Captain: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होने वाली है. इस टूर्नामेंट के आयोजन में अब 50 से कम दिन रह गए हैं. सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. सूर्या का रिकॉर्ड बतौर कप्तान अच्छा रहा है और उन्होंने 38 मैचों में से 28 में जीत दर्ज की है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया सिर्फ 6 मैच हारी है और अब टी20 वर्ल्ड कप जीतने का उन्हें बड़ा दावेदार माना जा रहा है. सूर्या का प्रदर्शन बतौर बल्लेबाज अच्छा नहीं रहा और कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद शायद वो टी20 में भारत के कप्तान नहीं होंगे.

सूर्य की जगह कौन होगा टीम इंडिया का नया कप्तान?

टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया अगले बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए कप्तानी में बदलाव कर सकती है. वो 2028 के टी20 वर्ल्ड कप पर फोकस कर सकते हैं और ऐसे में कप्तानी में चेंज हो सकता है. सूर्या के बाद शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. भले ही गिल अभी टीम में नहीं हैं लेकिन वो टेस्ट और वनडे में भारत की कमान संभाल रहे हैं. कोच और सिलेक्टर तीनों फॉर्मेट में एक कप्तान लाने का इरादे से गिल को टीम में वापस लाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. इसके अलावा अक्षर पटेल भी बढ़िया विकल्प रहेंगे. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली फैंस के लिए बुरी खबर, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं दिखेगा ‘किंग’ का जलवा!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola