हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रसल-अय्यर समेत कई स्टार खिलाड़ी हुए बाहर, जानें IPL 2026 रिटेंशन की 10 बड़ी बातें

IPL 2026 Retention Highlights: 15 नवंबर को सभी टीमों ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है. सभी टीमों ने कई बड़े बदलाव किए हैं. केकेआर और सीएसके ने चौंकाने वाला फैसला किया है. इन 2 टीमों ने अपने अनुभवी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. आइए रिटेंशन की 10 बड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

IPL 2026 Retention Highlights: आईपीएल 2026 के लिए 15 नवंबर को सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. सभी टीमों ने बड़ा फैसला लेते हुए कई स्टार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है. आईपीएल 2025 रिटेंशन लिस्ट की 10 बड़ी बातों पर नजर डालें तो संजू सैमसन राजस्थान का साथ छोड़कर सीएसके में चले गए हैं, जबकि जडेजा राजस्थान में चले गए हैं. दोनों टीमों ने बड़ा ट्रेड किया है. हालांकि सीएसके की कमान रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे. वहीं मोहम्मद शमी अब सनराइजर्स हैदराबाद छोड़कर एलएसजी में चले गए हैं. वहीं केकेआर ने आंद्रे रसल की छुट्टी कर दी है. उनका सफर 12 साल बाद टीम से खत्म हो गया. रसल के अलावा केकेआर ने एक और फैसला किया. फ्रेंचाइजी ने 23.75 करोड़ रुपये वाले वेंकटेश अय्यर को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने भी फाफ डु प्लेसिस को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola