हम सभी के पास अपनी पुरानी कार होती है, जो सालों से हमारे सफर की साथी रही है। लेकिन समय के साथ कार की हालत, रिपेयर खर्च, सुरक्षा फीचर्स और हमारे जीवन की जरूरतें बदल जाती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कब अपनी पुरानी कार बदलना चाहिए? तो आइए जानते हैं कि किन परिस्थितियों में नया वाहन खरीदना आपके लिए सही रहेगा।
मेंटनेंस में ज्यादा खर्च पर
अगर आपकी कार बार-बार खराब हो रही है और इंजन, ट्रांसमिशन जैसे बड़े पार्ट्स की रिपेयर में बहुत पैसा खर्च हो रहा है, तो यह संकेत है कि कार बदलने का समय आ गया है।
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर रिपेयर खर्च कार की कीमत का 50% या उससे ज्यादा हो जाए, तो कार बदलना फायदेमंद हो सकता है। केवल रिपेयर ही नहीं, बल्कि ईंधन, बीमा, टैक्स और डेप्रिसिएशन (Depreciation) का भी हिसाब लगाएं। अगर कुल खर्च नए मॉडल के बराबर या उससे ज्यादा हो रहा है, तो नया वाहन खरीदना सही होगा।
कार सेफ्टी में कमी होने पर
अगर आपकी कार अक्सर स्टॉल हो रही है, सही से स्टार्ट नहीं हो रही या अचानक टूट रही है, तो यह सुरक्षा और भरोसे का खतरा है। पुरानी कारों में आधुनिक सुरक्षा फीचर्स जैसे एयरबैग, ABS, लेन असिस्ट या बैकअप कैमरा नहीं होते। अगर इंजन या चेसिस में गंभीर समस्या है, या कार में जंग (rust) की वजह से छेद हो गए हैं, तो इसे चलाना जोखिम भरा हो सकता है। फ्लड डैमेज (बाढ़ से नुकसान) वाली कार भी लंबे समय तक महंगी और मुश्किल रिपेयर की वजह बन सकती है।
लाइफस्टाइल और जरूरत बदलने पर
अगर परिवार बढ़ गया है और आपको ज्यादा स्पेस या सीटिंग की जरूरत है, तो SUV या 7-सीटर कार लेना बेहतर हो सकता है। लंबी ड्राइव या ट्रैफिक में आसानी के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे फीचर जरूरी हो सकते हैं। इस तरह की बदलती जरूरतों के लिए नई गाड़ी बेहतर विकल्प होता है।
पुराने फीचर्स और लुक से बोर होने पर
अगर आपकी कार में आधुनिक टेक्नोलॉजी और सुविधाएं नहीं हैं, जैसे टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कनेक्टिविटी फीचर्स या ड्राइवर असिस्ट सिस्टम, तो नया मॉडल बेहतर रहेगा। इसके अलावा, कार की पुरानी हालत और दिखावट भी कभी-कभी नई कार लेने की इच्छा पैदा करती है।
कानूनी नियम
कुछ क्षेत्रों जैसे दिल्ली NCR, पेट्रोल और डीजल कारों की सड़क पर उम्र की सीमा होती है। वहीं स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता पर भी गाड़ी रिप्लेस करना निर्भर करता है। अगर आपकी कार पुरानी या बंद हो चुकी ब्रांड की है, तो पार्ट्स ढूंढना मुश्किल और महंगा हो सकता है। हालांकि पुरानी कार बदलना एक पर्सनल डिसिजन है। फिर भी इन बातों को ध्यान में रखकर विचार किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
No PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
19 hrs agoगुड न्यूज! नमो भारत के यात्रियों को मिलेगा 'ट्रिप पास', अब सफर बनेगा किफायती और आसान
1 day agoLPG Aadhaar KYC Last Date: 1 अक्टूबर से बिना आधार ऑथेंटिकेशन नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी, जानिए घर बैठे केवाईसी करने का तरीका
1 day agoमैरिज सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेंगे ये बड़े फायदे, जानिए शादी का कानूनी रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी
1 day agoRBI Bank Holiday List: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
1 day agoOctober 2026 Rules Change: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे आपकी जेब से जुड़े ये 9 बड़े नियम! जानिए पूरी डिटेल
1 day agoRailway New Rule : 1 अक्टूबर से बिना ओरिजिनल ID के ट्रेन सफर पड़ेगा भारी! जानिए रेलवे के नए नियम
1 day agoCement Price Hike Alert: मकान बनाना होगा अब महंगा, अक्टूबर में प्रति बोरी 20 रुपये तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम
2 days agoदिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
3 days agoएन वक्त पर टली बैंक हड़ताल! जानिए संडे नाइट 9:30 बजे की मीटिंग में ऐसा क्या हुआ कि बदल गया फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines