यूपी के गोरखपुर तक 16 कोच वाली नई सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन पहुंच चुकी है। ये नई ट्रेन गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज रूट पर चलेगी। वहीं गोरखपुर-प्रयागराज रूट पर पहले से चल रही 8 कोच वाली वंदे भारत गोरखपुर-पटना रूट पर चलाई जाएगी। वंदे भारत के संचालन को लेकर रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा।
किस रूट चलेगी ये ट्रेन
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर पहुंची वंदे भारत की नई रेक की प्राथमिक जांच की जाएगी। डिवाइज के टेस्ट के बाद ही नई रेक का संचालन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन कब से चलेगी, ये अभी तक तय नहीं हो पाया है। लेकिन पहले वंदे भारत की नई रेक गोरखपुर-प्रयागराज रूट पर चलाई जाएगी। गोरखपुर-प्रयागराज रूट पर चल रही 8 कोच वाली रेक खाली हो जाने के बाद उसे गोरखपुर से पटना रूट पर संचालित किया जाएगा। गोरखपुर से पटना रूट पर भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। ये ट्रेन गोरखपुर-बेतिया-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर-पटना रेलमार्ग पर चलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- बच्चों के पैन कार्ड के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी? जानें बनाने का प्रोसेस
क्या है ट्रेन का समय
ये ट्रेन गोरखपुर से सुबह 4 बजे से चलकर रात को साढ़े नौ बजे तक वापस आ जाएगी। गोरखपुर और बेतिया दौरे पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर से पटना नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। बता दें कि स्वदेशी तकनीक से निर्मित पूरी तरह एसी सेमी हाईस्पीड ट्रेन में 8 और 16 कोच की होती है। एसी चेयर कार के अलावा स्लीपर वंदे भारत भी बनने लगी है। सात जुलाई, 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर जंक्शन से 8 कोच वाली पहली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी।
ये भी पढ़ें- क्या है WhatsApp बॉट, LIC के करोड़ों पॉलिसी होल्डर को कैसे मिलेगा इसका फायदा?
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
12 hrs agoदिल्ली-जयपुर के बीच बनेगी 191 km की नई रेल लाइन, वक्त की होगी बचत
16 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
22 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
23 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 day agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
2 days agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
2 days agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
2 days agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines