UP Draft Electoral Roll Today: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए आज का दिन खास है. क्योंकि चुनावी लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का पहला फेज पूरा हो गया है और आज चुनाव आयोग (Election Commission of India) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश कर रहा है. ये ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Electoral Rolls) है, जिसका मतलब ये है कि इस लिस्ट में अगर कोई गलती रह गई है या नाम छूट गया है, तो उसमें सुधार कराया जा सकता है. आज ड्राफ्ट पब्लिश होने के बाद चुनाव आयोग नाम, पता आदि में गलतियों को सुधारने के लिए 6 जनवरी से 6 फरवरी तक का मौका देगा. यानी इस एक महीने के भीतर आप दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं.
Nyaya Setu chatbot: कोर्ट और वकील से छुटकारा, कानूनी सहायता अब आपको WhatsApp पर मिलेगी
आइये आपको बताते हैं कि इस लिस्ट (UP Voter List) में अगर आपका नाम गलत हो गया है या नाम छूट गया है तो उसमें सुधार कैसे करा सकते हैं?
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अगर नाम गलत है या है ही नहीं, तो क्या करें?
दरअसल, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट इसीलिए जारी की जाती है, ताकि फाइनल लिस्ट से पहले सभी गलतियों को सुधार लिया जाए. अगर कोई नाम गायब है, तो वोटर्स नए रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, सुधार की मांग कर सकते हैं या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. चुनाव आयोग ने योग्य वोटर्स से बाहर होने से बचने के लिए फॉर्म-6 जमा करने का प्रावधान भी रखा है.
6 फरवरी तक वोटर्स बिना किसी चार्ज के दावे कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. वोटर्स हेल्पलाइन नंबर 1950 के जरिए भी मतदाता मदद ले सकते हैं. चुनाव आयोग जगह-जगह खास वेरिफिकेशन कैंप भी आयोजित कर रहा है.
मतदाता अपना नाम चेक करने के लिए वोटर्स सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं और “Search in Electoral Roll” फीचर का इस्तेमाल करें. आप अपने EPIC (वोटर ID) नंबर, मोबाइल नंबर या पर्सनल डिटेल्स से सर्च कर सकते हैं.
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Electoral Rolls) जारी होने के बाद क्या होगा?
SIR का यह दूसरा चरण है, जिसमें आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का पब्लिकेशन हो रहा है. इसके बाद वोटर्स के पास किसी भी बदलाव या आपत्तियों दर्ज कराने के लिए 6 फरवरी 2026 तक का समय दिया जाएगा. इन आपत्तियों और दावों का वेरिफिकेशन किया जाएगा और इसके लिए आयोग ने 26 फरवरी तक का समय तय किया है. वेरिफिकेशन और बदलाव होने के बाद मार्च के पहले सप्ताह में फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी.
संबंधित खबरें
Debit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
4 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
4 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
5 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
5 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
5 days agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines