UPI Update: अगर आप भी फोनपे, गूगल पे और पेटीएम यूजर्स हैं, तो बता दें कि इसे लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। NPCI (नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया) ने इसे लेकर सर्कुलर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि यूपीआई API (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) चेकिंग ट्रांजैक्शन स्टेटस और ट्रांजैक्शन रिवर्सल के लिए रिस्पॉन्स टाइम को 30 सेकंड से कम करके 10 सेकंड कर दिया गया है। इसके साथ ही वैलिडेट एड्रेस, यूपीआई एपीआई के लिए रिस्पॉन्स टाइम 15 सेकंड से कम करके 10 सेकंड कर दिया गया है। बता दें कि इस नियम को आज यानी 16 जून से ही लागू कर दिया गया है।
अब कैसा होगा ट्रांजैक्शन का एक्सपीरियंस
इस नए बदलाव से रिमिटर बैंकों, बेनिफिशियरी बैंकों के साथ-साथ फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे पेमेंट सर्विस में भी फायदा मिलेगा। क्विक रिस्पॉन्स टाइम के साथ यूजर पहले से बेहतर ट्रांजैक्शन एक्सपीरियंस ले सकेंगे, क्योंकि फेल ट्रांजैक्शन को रिवर्स या पेमेंट स्टेटस को चेक करने का टर्नअराउंड टाइम अब कम हो जाएगा। इससे उनका काम और भी आसान हो जाएगा। वहीं इसके लिए पहले यूजर्स को 30 सेकंड तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यह 10 सेकंड में पूरा हो जाएगा।
सिस्टम में करें ये बदलाव
एनपीसीआई के सर्कुलर में कहा गया है कि यूपीआई में किए गए बदलावों का उद्देश्य यूजर्स के काम को आसान बनाना है। यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि रिस्पॉन्स को रिवाइज्ड टाइम के अंदर पेमेंट करें। साथ ही अगर मेंबर्स के ऊपर पार्टनर या मर्चेंट की तरफ से कोई निर्भरता/कॉन्फिगरेशन चेंज है, तो उसका भी ध्यान रखना होगा।
संबंधित खबरें
होटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
15 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 days agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
3 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 days agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 days agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines