भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने जानकारी दी है कि मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee – MPC) की अगली बैठक 4 से 6 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। पहले यह बैठक 5-7 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे एक दिन पहले कर दिया गया है। इस बैठक में रेपो रेट और अन्य प्रमुख नीति दरों पर निर्णय लिया जाएगा, जिसका सीधा असर लोन की EMI और आम आदमी की जेब पर पड़ता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है, क्या अगस्त में लोगों को EMI में और राहत मिलेगी?
अब तक तीन बार हो चुकी है कटौती
आरबीआई ने इस कैलेंडर वर्ष 2025 में अब तक तीन बार रेपो रेट में कटौती की है। फरवरी 2025 में RBI ने 25 बेसिस पॉइंट कटौती की है। अप्रैल 2025 में RBI ने 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। वहीं जून 2025 में RBI द्वारा 50 बेसिस पॉइंट की सबसे बड़ी कटौती की गई है। इन सभी कटौतियों के बाद रेपो रेट अब 5.5% पर आ चुका है।
क्या फिर सस्ती होगी EMI?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त की बैठक में भी 0.25% से 0.50% तक की और कटौती संभव है। यदि ऐसा हुआ, तो होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की EMI और सस्ती हो सकती है, जिससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी।
किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर?
- रियल एस्टेट: ब्याज दरें घटने से घर खरीदना सस्ता होगा, डिमांड में तेजी आ सकती है।
- ऑटो सेक्टर: लोन सस्ते होंगे, जिससे टू-व्हीलर और कार की बिक्री में उछाल आ सकता है।
- बैंकिंग सेक्टर: कर्ज की मांग बढ़ेगी, लेकिन कम ब्याज दर से बैंकों के मार्जिन पर हल्का दबाव रह सकता है।
अब सबकी निगाहें 4-6 अगस्त को होने वाली बैठक पर टिकी हैं। अगर RBI एक और कटौती करता है, तो यह फैसला आम जनता, खासकर मिडिल क्लास के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
18 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
20 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
23 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoदिल्ली-जयपुर के बीच बनेगी 191 km की नई रेल लाइन, वक्त की होगी बचत
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines