PM Kisan Samman Nidhi Scheme: सरकार द्वारा जारी की कई योजनाएं किसानों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं, जिससे उन्हें वित्तीय सहायता मिल सके। किसान सम्मान निधि योजना इसी वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत एक पहल है। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 19वीं किस्त जारी की। अब किसानों को 20वीं किस्त इंतजार है, जो जल्द ही खत्म होने वाला है। आइए जानते हैं कि यह किस्त कब जारी और किन किसानों का इसका फायदा नहीं मिलेगा?
कब जारी होगी 20वीं किस्त?
20वीं किस्त का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। आज यानी कि 20 जून 2025 में भुगतान किए जाने की संभावना है। इस दूसरी किस्त के बाद अक्टूबर 2025 में साल की तीसरी किस्त मिलने की उम्मीद है। इस योजना के तहत कृषि भूमि के मालिक किसान लाभ के पात्र होंगे। इसके अलावा, सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य है। जिन लोगों ने ई-केवाईसी पंजीकरण पूरा नहीं किया है, उन्हें 20वीं किस्त नहीं मिलेगी।
किन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा?
जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ई-केवाईसी आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, बैंक या खुद पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं।
कैसे मिलेगी ये किस्त
ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, किसानों को अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) को दर्ज करना होगा। ई-केवाईसी सेवाएं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर सत्यापन के माध्यम से उपलब्ध हैं। यह सेवा पीएम किसान मोबाइल एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध है। साथ ही किसान इस से जुड़ी जानकारियां पीएम किसान AI चैटबॉट से ले सकते हैं या फिर kisanemitra.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
भूमि सत्यापन अधूरा- कई राज्यों ने अब फायदे के लिए भूमि सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। अधूरा सत्यापन के कारण आपकी किस्त रुक सकती है।
बैंक खाते से आधार नंबर लिंक न होना- यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो ट्रांजेक्शन नहीं होगा और पीएम किसान का पैसा आपको नहीं मिलेगा।
E-KYC पूरी न होना- पीएम किसान योजना का फायदा उठाने के लिए E-KYC जरूरी है। गलत या अधूरी KYC होने पर आपकी किस्त को रोक दी सकती है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें।
DBT सुविधा बंद होना- आपके खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सेवा एक्टिव न होने पर भी आपको पैसे नहीं मिलेंगे।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
19 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
3 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
6 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
6 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
6 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines