Lok Adalat 2025: देशभर के उन लोगों के लिए खास मौका लेकर आ रही है, जिनके ट्रैफिक चालान लंबे समय से पेंडिंग पड़े हैं. इस साल की आखिरी लोक अदालत में आप अपने पुराने चालानों का निपटारा करवाकर बड़ी राहत पा सकते हैं. कई मामलों में जुर्माना कम हो जाता है, और कुछ मामलों में चालान पूरी तरह माफ भी हो जाता है. ऐसे में अगर आप इस मौके को चूक गए, तो अगली बार अब सीधा अगले साल ही मौका मिलेगा.
यूपी में कब लगेगी साल की आखिरी लोक अदालत
कल 13 दिसंबर को UP समेत पूरे देश में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. साल 2025 में इससे पहले 8 मार्च, 10 मई और 13 सितंबर को भी लोक अदालतें लग चुकी हैं, जहां हजारों लोगों ने अपने ट्रैफिक चालानों का समाधान कराया था. अगर आपकी गाड़ी का भारी चालान कट चुका है और आप इसे कम करवाना चाहते हैं, तो यह मौका बेहद जरूरी है. लोक अदालत में आवेदन करके आप अपने चालान को कम या पूरी तरह माफ भी करवा सकते हैं.
कैसे होते हैं चालान के मामले निपटारे?
लोक अदालत ऐसी व्यवस्था है, जहां पेंडिंग मामलों का सरल, तेज और कम खर्च में निपटारा किया जाता है. इसमें ट्रैफिक चालान से लेकर कई छोटे-मोटे केसों पर तुरंत फैसला मिल जाता है. इससे एक ओर अदालतों का दबाव कम होता है, वहीं आम लोगों को बार-बार चक्कर काटने से छुटकारा मिलता है. चालान से परेशान लोग इस प्रक्रिया से बड़ी राहत महसूस करते हैं क्योंकि निपटारा तुरंत किया जाता है.
क्यों न चूकें मौका?
13 दिसंबर की लोक अदालत इस साल का आखिरी अवसर है. अगर आप इसे मिस कर देते हैं, तो अब अगली लोक अदालत अगले साल ही लगेगी. इसलिए अगर आपकी गाड़ी पर ज्यादा जुर्माना लग चुका है या चालान लंबे समय से पेंडिंग है, तो कल का दिन आपके लिए बेहद अहम है. लोक अदालत में समय पर पहुँचकर आप अपने पुराने चालान से छुटकारा पा सकते हैं और नई शुरुआत कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- National Lok Adalat में कौन से ट्रैफिक चालान होंगे माफ, किन पर मिलेगी छूट? जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
संबंधित खबरें
सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
1 day agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
2 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
2 days agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
2 days agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
3 days agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
3 days agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
3 days agoछठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines