ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से इंडस्ट्री लगाने का मौका दिया जा रहा है। ये योजना उनके लिए फायदेमंद हो सकती है, जो यहां पर अपना उद्योग लगाने के बारे में सोच रहे हैं। इसके साथ ही यहां पर इंडस्ट्री लगने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं, इस योजना के तहत 450 वर्ग मीटर से लेकर 8,000 वर्ग मीटर तक के 40 से ज्यादा प्लॉट दिए जा रहे हैं। बता दें कि सरकार की ओर से अलग-अलग सेक्टरों में प्लॉट उपलब्ध हैं। इन सभी प्लॉट का आवंटन ई-नीलामी वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, प्राधिकरण के ओएसडी एनके सिंह के अनुसार नई औद्योगिक नीति के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहली बार इंडस्ट्री लगाने के लिए प्लॉटों की योजना लॉन्च की है।
कितने लोगों को मिलेगा रोजगार?
रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर इंडस्ट्री लगाने से कई लोगों को रोजगार मिलेगा। प्लॉट औद्योगिक सेक्टर इकोटेक 1 से लेकर 11 तक के कई सेक्टर इसमें शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही ये भी अनुमान लगाया गया है कि इस योजना के माध्यम से करोड़ों रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा लगभग 10,000 लोगों को रोजगार प्राप्त होंगे, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूपों में मिल सकता है।
महानिरीक्षक ने दिए ये निर्देश
वहीं, इस योजना को लेकर बैठक की गई थी। इस बैठक में स्टांप एवं निबंधन विभाग के महानिरीक्षक समीर वर्मा शामिल हुए थे। बैठक में महानिरीक्षक ने ग्रेटर नोएडा, नोएडा, यमुना और बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की ओर से मौजूद प्रतिनिधियों की बात सुनी और इसके साथ ही फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के सहायक महानिरीक्षक निबंधन और उप निबंधक को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के आधार पर शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए निर्देश दिए। प्राधिकरण के अनुसार, इस योजना के लागू होने से नोएडा की मजबूत कनेक्टिविटी, विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रगतिशील नीति में फायदा मिलेगा। इसके अलावा इस बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे, जिन्हें महानिरीक्षक की ओर से निर्देश दिए गए।
योजना का लाभ लेने के लिए क्या जरूरी?
1. प्रोसेसिंग फीस 10,000 रुपए
2. विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR)।
3. पिछले तीन सालों के बैलेंस शीट और आयकर रिटर्न।
आवंटन प्रक्रिया
1. सभी आवेदन एक समिति द्वारा जांचे जाएंगे।
2. चयनित आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
3. इसके बाद CEO की स्वीकृति के बाद आवंटन पत्र जारी किया जाएगा।
4. एनओसी (NOC) प्राप्त करने की समयसीमा को आवंटन पत्र जारी होने के 3 महीने के भीतर तय की गई है।
5. ज्यादा जानकारी के लिए आप ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट greaternoidaauthority.in चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
23 mins agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
2 days agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 days agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
3 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines