Gold Price Today: ग्लोबल परिस्थितीयों और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते बुधवार, 16 जुलाई सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। हाजिर बाजार की अच्छी मांग के चलते चांदी में भी बढ़त दर्ज की गई। सुबह 9:20 बजे के आसपास, एमसीएक्स गोल्ड का 5 अगस्त का अनुबंध 0.19 प्रतिशत बढ़कर ₹97,400 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 0.26 प्रतिशत बढ़कर ₹1,11,771 प्रति किलोग्राम पर था।
मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। 24 कैरेट सोने का रेट ₹387 घटकर ₹97,916 पर आ गया था, जो पहले ₹98,303 था। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹354 सस्ता होकर ₹89,691 पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह ₹90,045 था। 18 कैरेट सोने की बात करें तो इसमें ₹290 की गिरावट हुई और यह ₹73,437 पर पहुंच गया, जो पहले ₹73,727 था।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, आज यानी 16 जुलाई 2025 को सोने और चांदी के दामों में हलचल देखने को मिली है। नीचे हम आपको 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी के लेटेस्ट रेट बता रहे हैं।
आज का सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट सोना: ₹97,916
23 कैरेट सोना: ₹97,524
22 कैरेट सोना: ₹89,691
18 कैरेट सोना: ₹73,437
14 कैरेट सोना: ₹57,281
आज की चांदी की कीमत (प्रति किलो)
चांदी (999 शुद्धता): ₹1,11,997
क्या है सोने की कीमतों में तेजी की वजह?
पिछले कुछ दिनों में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है जिससे ट्रेड वॉर जैसी स्थिती उत्तपन्न हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ गोल्ड के लिए एक महत्वपूर्ण सकारात्मक पहलू बने हुए हैं जिस कारण लगातार सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अमेरिका में महंगाई बढ़ने की वजह से निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में चुना है। इस वजह से डॉलर थोड़ा कमजोर हुआ, जिससे सोने की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सहारा मिला।
संबंधित खबरें
UP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
17 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
19 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
1 day agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
1 day agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
2 days agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
2 days agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines