Viral X Post: सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्ट वायरल होते रहते हैं, जिसे हजारों लोगों ने लाइक किया होता है। ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक एक्स यूजर ने वेस्टिन हिमालय में तीन दिन तक के अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि उनके इस कमरे के एक दिन की कीमत 90000 रुपये थी। इसके अलावा उन्हें कॉम्प्लिमेंटरी ब्रेकफास्ट का भी दिया गया है। वायरल पोस्ट में दिख रही इस यूजर का नाम प्रीति जैन है।
पोस्ट में शेयर किया एक्सपीरियंस
प्रीति जैन ने अपने पोस्ट में लिखा, मैने भारत के टॉप मैरियट रिसॉर्ट्स में से एक में 4 लाख खर्च करके कैसे एक ड्रीम वेकेशन को बनाया! हमें पहले दिन प्रीमियर रूम में अपग्रेड किया गया और फिर आने वाले दो दिनों के लिए एग्जीक्यूटिव सुइट में अपग्रेड किया गया, जो रॉयल्टी जैसा लगा। होटल, हिमालय की तलहटी के लुभावने विजुअल दिखाता है। चाहे हमारे सुइट से हो या पूलसाइड से, हर एंगल से तस्वीर बिल्कुल सही थी, एक आइडियल रिट्रीट. पोस्ट में उन्होंने कई पिक्चर शेयर की है, जो उनके शानदार वेकेशन को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस खर्चे को उन्होंने कैसे वहन किया।
कैसे फ्री में किया वकेशन?
प्रीति जैन ने बताया कि वे अपने अमेरिकन एक्सप्रेस प्लेटिनम कार्ड पर 4 लाख रुपये खर्च करके 58,000 मेंबर रिवॉर्ड पॉइंट कमाने के बाद इस शानदार वेकेशन का खर्चा उठाया। प्रीति ने बताया कि इन पॉइंट्स का इस्तेमाल करके उन्होंने इसे मैरियट बॉनवॉय पॉइंट्स में बदल दिया। इसका इस्तेमाल मैरियट इंटरनेशनल द्वारा दिए जाने वाले लॉयल्टी रिवॉर्ड्स की तरह किया जा सकता है और इन पॉइंट्स को बदले में उनके होटलों में ठहरने के लिए रिडीम किया जा सकता है।
प्रीति ने बताया कि अपने इस खास स्टे के दौरान मैरियट रिसॉर्ट ने उन्हें और उनके पति को फ्री ब्रेकफास्ट और हाई-टी की सुविधा दी गई। इसके साथ ही उन्होंने हर शाम नदी के किनारे डेक पर गंगा आरती भी देखी।
यह भी पढ़ें –सवारियों की अश्लील हरकतों से परेशान कैब ड्राइवर ने लगाया अनोखा नोटिस, दी ये सलाह
आया 3 लाख का खर्चा
जैन ने कहा कि उन्होंने अपने AMEX रिवॉर्ड्स को मैरियट बॉनवॉय में ट्रांसफर करने के बाद 25,000 मैरियट बॉनवॉय पॉइंट्स का उपयोग करके वेकेशन बुक की। मैरियट के 30% बोनस प्रमोशन का उपयोग करते हुए प्रीति ने 58,000 AMEX मेंबर्स रिवॉर्ड्स को 1.5 लाख रुपये के स्टे में बदल दिया। प्रीति ने बताया कि सुइट अपग्रेड और फ्री नाश्ते के साथ उनके स्टे का कुल खर्च लगभग 3 लाख रुपये था, जो उनके लिए बिल्कुल फ्री हो गया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines