हर इंसान का चार पहिया कार से चलने का सपना होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए लाखों-लाख लोग कार खरीदते हैं। लेकिन एक 10वीं पास किसान ऐसा भी है, जिसने इलेक्ट्रिक कार बना दी है और उस कार में वह घूमता भी है। किसान रोहिदास नवघाने का सपना था कि उनके पास एक विंटेज कार हो, लेकिन वह एक किसान परिवार से थे, मुश्किल से ही घर चलाता था, इसलिए एक विंटेज कार खरीदना तो दूर, एक साधारण साइकिल भी खरीदना संभव नहीं था। आख़िरकार उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया।
किसान रोहिदास पुणे के गांव में रहते हैं और कृषि के द्वारा अपना जीवन निर्वाहन करते हैं। रोहिदास नवघाने एक बार दिल्ली गये थे। वहां पर ई-रिक्शा देखकर उनको यह कार बनाने का आईडिया दिमाग में आया। इसके बाद उन्होंने गांव के कबाड़ी की दुकान से कई सामान इकट्ठा कर कार का निर्माण शुरू किया। रोहिदास नवघाने कोई इंजीनियर नहीं हैं, वे सिर्फ 10वीं पास किसान हैं। लेकिन उन्होंने अपने भाई, बच्चों और दोस्त की मदद से महज डेढ़ महीने में शानदार कार बना दी। इस कार को बनाने में नवघने के सिर्फ 1.5 लाख रुपये खर्च हुए।
बैटरी से चलती है यह जुगाड़ कार
जुगाड़ से बनी इस कार की लोगों में इतनी दीवानगी है कि लोग सड़क पर कार की तस्वीरें लेते हैं। यह कार बैटरी से चलने वाली है और इसमें पांच बैटरियां लगाई गई हैं, तो कार 100 किलोमीटर तक आराम से चलती है। कार को चार्ज करने में महज 5 से 6 घंटे का समय लगता है।
इस कार की पूरे पुणे में हो रही है चर्चा
दशहरे के मौके पर रोहिदास नवघने ने कार की विधिवत पूजा कर उसे सड़क पर उतारा है। बचपन का सपना पूरा होने से किसान रोहिदास नवघाने की खुशी आसमान छू रही है। नवघाने परिवार को लग रहा है कि खुद के बनाए चार पहिया वाहन में सफर करने का मजा ही अलग है। फिलहाल इस कार की चर्चा पूरे पुणे जिले में है।
यह भी पढ़ें : Flipkart से खरीदे मखाने में मिले जिंदा कीड़े, यूजर ने X पर शेयर की तस्वीरें, लोग बोले- दुकान जाकर सामान खरीदो
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines