Weird News: शादियों में खाने की कमी, चिकन या मटन खत्म होने पर आपने बवाल और मारपीट होने की कई खबरें सुनी होंगी। लेकिन क्या कभी अपने ऐसी शादी के बारे में सुना है, जहां आपसे लजीज खाने की चॉइस पूछी जाए और जब आप पहुंचे तो आपको मैगी और चिप्स पकड़ा दिए जाएं। चौंकिए मत! एक शख्स जब अपने बचपन के दोस्त की शादी में शामिल हुआ तो भूखे पेट रहना पड़ा। व्यवस्थाएं देखकर उसका माथा खराब हो गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक शख्स ने अपने बचपन के दोस्त की शादी को सबसे घटिया बताया और लिखा कि शादी में शामिल होने के लिए कहने के दौरान हमसे पूछा गया था कि चिकन खाएंगे या मछली। लेकिन जब हम पहुंचे तो हमें मैगी और चिप्स पकड़ा दिया। शख्स ने कहा कि मैं तो इस सोच में कुछ खाया ही नहीं कि अभी अच्छा खाना मिलने वाला है।
पूछा- क्या खाना पसंद करेंगे आप, परोस दी मैगी
सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले ने बताया कि मैं अपने दोस्त के साथ बचपन के मित्र की शादी में शामिल होने के लिए खूब उत्साहित था। शादी में शामिल होने के लिए हमारे लिए ड्रेस कोड रखा गया था। इसके साथ ही हमसे यह भी पूछा गया कि हम क्या खाना पसंद करेंगे। हम खुशी-खुशी शादी में अच्छे से तैयार होकर पहुंचे लेकिन वहां खाने में कुछ चीजें ही उपलब्ध थीं।
Wedding invite asked “chicken or fish”. On the day of, all attendees received instant ramen.
byu/SometimeTaken inweddingshaming
शख्स का कहना था कि वह खाने का इंतजार करता रहा लेकिन खाने के लिए कुछ मिला ही नहीं। शख्स ने सोचा कि हो सकता है दूल्हा और दुल्हन की आर्थिक स्थिति ठीक ना हो। लेकिन पता चला कि दोनों अच्छी कमाई करते हैं। हम इस शादी में भूखे रहे और खुद से फास्ट फूड खरीदकर खाना पड़ा।
यह भी पढ़ें : ओ तेरी, एक लाख की हवाई चप्पल! यूजर्स बोले हम इसे पहनकर जाते हैं टॉयलेट
शख्स ने कहा कि मैं बिलकुल घमंडी नहीं हूं लेकिन मैं कई शादियों में शामिल हो चुका हूं लेकिन कभी भी इस तरह की स्थिति का सामना नहीं किया। ये सबसे बेकार और घटिया शादी थी। शख्स ने लिखा कि मैं नहीं चाहता था कि यह पोस्ट उस तक पहुंचे लेकिन मैं इस शादी में शामिल होकर पछता रहा हूं।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
21 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines