World’s Longest Traffic Jam: ट्रैफिक जाम की समस्या सभी बड़े शहरों में देखने को मिलती है। दिल्ली के DND फ्लाइओवर से लेकर मुंबई की बारिश में लोग कई घंटे जाम में फंसे रहते हैं। मगर क्या आप दुनिया के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम के बारे में जानते हैं? यह जाम चीन की राजधानी बीजिंग में लगा था। अब से 14 साल पहले बीजिंग-तिब्बत हाईवे पर 100 किलोमीटर का लंबा जाम लगा था और यह जाम 12 दिन तक नहीं खुला था। यह किस्सा 14 अगस्त 2010 का है, जब चीन के नेशनल हाइवे 110 पर लगा जाम दुनिया भर में चर्चा का कारण बन गया था।
क्यों लगा था ट्रैफिक जाम?
अब आप सोच रहे होंगे कि 100 किलोमीटर का यह ट्रैफिक जाम आखिर क्यों लगा था? दरअसल बीजिंग-तिब्बत हाईवे पर बड़ी संख्या में कोयले से लदे ट्रक मौजूद थे। यह सारा कंस्ट्रक्शन का सामान मंगोलिया से बीजिंग जा रहा था। ऐसे में ट्रकों को रास्ता देने के लिए एक्सप्रेस वे की सभी गाड़ियों को सिंगल लेन पर चलने का आदेश दिया गया। इस दौरान अप-डाउन करने वाली सभी गाड़ियां फंस गईं और देखते ही देखते हाईवे पर 100 किलोमीटर का लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
यह भी पढ़ें- डॉली चायवाला की एक दिन की फीस कितनी? 7 रुपये की चाय बेच कमाए लाखों; नेटवर्थ कर देगी हैरान
हाईवे पर खुली दुकानें
12 दिन तक इस जाम में फंसे लोगों की जिंदगी नरक से भी बदत्तर हो गई थी। सभी लोग अपनी कार में ही खाने-पीने और सोने को मजबूर थे। इस लंबे जाम के कारण हाइवे पर स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक, नूडल्स और पानी की दुकानें तक खुल गई थीं। इन सभी समानों की कीमत 10 गुना अधिक थी। इसके बावजूद लोग इन्हें खरीदने को मजबूर थे।
कैसे हटा ट्रैफिक जाम?
यह ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने ट्रकों को हाईवे से हटाने का फैसला किया। सभी ट्रकों को एक-एक करके हाईवे से हटाया गया और हाईवे की दोनों लेन खोल दी गईं। इसके बावजूद गाड़ियां जाम में इस तरह फंसी थीं कि हर रोज 1 किलोमीटर का जाम ही खुल पाता था। इस तरह 12 दिन बाद 26 अगस्त 2010 को यह ट्रैफिक जाम खत्म हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर छोड़ा, दूसरा परिवार भी बिछड़ा, अनाथ आश्रम में पले-बढ़े; अब बनेंगे ‘नेशनल टीचर’
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines