World War II Period Bomb Defuses : द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े निशान आज भी मौजूद हैं। पिछले साल असम में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान का बम बरामद किया गया था। यह एक सक्रिय बम था और जांच में पुष्टि हुई कि ये द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान का है, जो फटा नहीं था। अब इस बम को निष्क्रिय किया गया। इसके लिए करीब साढ़े तीन किमी की दूरी को मानव रहित कर दिया गया था।
असम में साल 2024 में लखीमपुर जिले में मिले द्वितीय विश्व युद्ध के समय के 182 किलोग्राम के बम को 13 फरवरी को निष्क्रिय कर दिया गया। लखीमपुर के जिला आयुक्त प्रणब जीत काकोटी ने बताया कि यह बम वायुसेना को 27 सितंबर 2024 को झिली नदी के तट पर मिला था। जब यह मिला था तब यह एक सक्रिय बम था। मतलब यह फट सकता था। अब इस बम को डुलुंग रिजर्व फॉरेस्ट के अंदर वायुसेना के विशेषज्ञों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया।
डुलुंग रिजर्व फॉरेस्ट के अधिकारी मनोज कुमार गोस्वामी ने बताया कि बम को निष्क्रिय करने से पहले वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती गईं। हमने उस स्थान के आसपास के लगभग 3.5 किलोमीटर क्षेत्र को साफ कर दिया जहां बम को निष्क्रिय किया गया था और इसे सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : बच्चे ने किया ऐसा मजाक, चीख पड़ी मां; शरारत का वीडियो हो रहा वायरल
इससे पहले पिछले साल 29 जून को पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले के भूलनपुर गांव में भी बम मिला था। यह बम भी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान का बताया गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारतीय वायु सेना से संपर्क किया और फिर इसके बाद बम को निष्क्रिय किया गया था। सुरक्षा उपाय के तौर पर विस्फोट से पहले इलाके के सभी घरों को खाली करा दिया गया था।
यह भी पढ़ें : कौन हैं वीडियो एडिटर प्रथम सागर? India’s got Latent के चक्कर में पहुंचे पुलिस थाने
तब एक अधिकारी ने बताया था कि यह पहली बार नहीं है कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम मिले हैं। 1990 के दशक में भी कुछ बम मिले थे। मणिपुर के इंफाल के मोरेह में एक बिजली उप-स्टेशन के निर्माण के लिए खुदाई के दौरान 87 बम के गोले मिले थे। तब कहा गया था कि ये सारे बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय के हैं।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
13 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines