Woman Fight With Armed Robbers Viral Video: चोरी-चकारी के मामले तो आपने कई सारे सुने होंगे लेकिन क्या हो अगर घर में दो चोर हथियार लेकर आपके सामने आ जाएं? ऐसा ही कुछ हैदराबाद के एक घर में हुआ। घर में लूटपाट के इरादे से आए दो हथियारबंद लोगों का मां-बेटी की जोड़ी ने जमकर सामना किया। इसके बाद दोनों की बहादुरी को देखते हुए पुलिस द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
घर में कैसे घुसे दोनों हथियारबंद?
42 साल की अमिता मेहोत और उनकी बेटी घर पर थे, जब दोपहर 2 बजे दरवाजे की घंटी बजी। नौकरानी ने दरवाजा खोला और दोनों ने कहा कि उन्हें एक पार्सल डिलीवर करना है। उन्हें बाहर रुकने के लिए कहा गया लेकिन दोनों में से से एक- सुशील ने बंदूक निकाली और उसके साथी- प्रेमचंद ने नौकरानी के गले पर चाकू रख दिया।
सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
इसके बाद दोनों घर में घुस गए और सारा कीमती सामान उन्हें सौंप दिए जाने की मांग की। हालांकि, उन्होंने बहादुर मां-बेटी पर ध्यान नहीं दिया, दोनों मां-बेटी ने सुशील को लात मारी और मदद के लिए चिल्लाने लगीं। यह पूरा मामला सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गया। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि दो महिलाएं भागने की कोशिश कर रहे दो संभावित लुटेरों में से एक को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। प्रेमचंद को पड़ोसियों ने पकड़ लिया लेकिन सुशील पहले तो भागने में कामयाब रहा, बाद में पकड़ा गया।
इस मामले पर पुलिस ने कहा कि दोनों लोगों ने लगभग एक साल पहले परिवार के लिए काम किया था। अमिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों महिलाओं को पुलिस उपायुक्त (उत्तर) रोहिणी प्रियदर्शनी ने गौरवान्वित पति और पिता नवरतन के सामने सम्मानित किया।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
6 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines