who is Eboh Noah: ‘आज दुनिया का अंत होने वाला है! क्रिसमस पर भारी बारिश और महाप्रलय की भविष्यवाणी करने वाले Eboh Noah को गिरफ्तार कर लिया है. इसका नाम Eboh Noah नहीं इवांस एशुन है. उसके हाथों में लगी हथकड़ी वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. महाप्रलय की भविष्यवाणी के लिए बोला कि अब गॉड ने उसे टाल दिया है. गौरतलब है कि Eboh Noah घाना का रहने वाला है और कुछ समय से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था. वीडियो में उसे क्रिसमस के दिन आने वाली बाढ़ के बारे में चेतावनी देते और लोगों को इस आपदा से बचाने के लिए एक नाव बनाते हुए दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: Baba Vanga Predictions 2026: बाबा वंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां कितनी अलग? कितनी होंगी सच
Eboh Noah की वायरल हुई थी चेतावनी
घाना वेब की रिपोर्ट के मुताबिक, खुद को आधुनिक युग का नोआ घोषित करने वाले Eboh Noah का दावा था कि बाइबल में Noah की कहानी से प्रेरणा लेकर उसने एक बड़ी नाव बनाई है और दावा किया है कि 25 दिसंबर को भारी बारिश के साथ एक भयंकर बाढ़ आएगी. उसके अनुसार, इस नाव में शरण लेना ही जीवित रहने का एकमात्र उपाय है. खबरों के मुताबिक, हजारों लोग उसकी भविष्यवाणी पर विश्वास करते हुए उसकी नावों में शरण लेने के लिए पहुंच गए थे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग पहले से ही अपनी जगह बुक करते हुए दिखे. गिरफ्तारी के बाद अब उसका कहना है कि गॉड ने कयामत को टाल दिया है.
कौन है Eboh Noah
30 साल की उम्र में खुद को अवतार मानने वाले Eboh Noah अगस्त में “क्या होगा और कैसे होगा?” शीर्षक से एक यूट्यूब वीडियो जारी करने के बाद पहली बार सुर्खियों में आए. वीडियो में Eboh Noah ने बताया कि उन्होंने पूरे तीन साल एक ही नाव पर रहने की योजना बनाई है. तब से, उनके और उनके सहायकों द्वारा नावों को जोड़ने के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. हालांकि, ये नावें उस विनाशकारी बाढ़ से बचने के लिए आवश्यक नावों से काफी छोटी दिखती हैं, जिसकी उन्होंने भविष्यवाणी की है. उन्होंने निर्माणाधीन कई अन्य नावों के फुटेज भी पोस्ट किए हैं.
यह भी पढ़ें: पहले अंडा आया या मुर्गी? सुलझ गई बरसों पुरानी पहेली, सही जवाब से पलटी डॉक्टर कोलिन की थ्योरी
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
18 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines