Afghan Army Food: दुनियाभर में मांसाहार खाने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों में है. अलग-अलग देशों में तरह-तरह के नॉनवेज डिश फेमस होते हैं और भौगोलिक स्थिति के अनुसार वहां पाए जाने वाले जानवरों का मांस खाया जाता है. अफगानिस्तान जैसे देश में जहां का ज्यादातर इलाका बंजर है, वहां की एक बड़ी आबादी मांसाहार खाने पर ही निर्भर है. ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों और रेगिस्तानों के बीच बसा यह देश जितना खूबसूरत है, उतनी ही दिलचस्प यहां की पाक परंपराएं भी हैं.
‘खुदा का दोस्त’ होता है मेहमान
अफगानिस्तान अपनी प्राचीन विरासत, मेहमाननवाजी और समृद्ध खानपान संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां भोजन का जायका देसी मसालों, धीमी आंच पर पकने वाले मांस और सुगंधित चावल से बनता है. अफगान लोग अपनी मेहमाननवाजी के लिए जाने जाते हैं, वे मेहमान को ‘खुदा का दोस्त’ मानते हैं. जब कोई घर आता है, तो उसे घर का सबसे बढ़िया खाना पेश किया जाता है.
यह भी पढ़ें: Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की एक और सच हुई भविष्यवाणी ने डराया, जापान भी हैरान
सबसे ज्यादा कौन सा मांस खाते हैं अफगानी?
अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल उठता है कि अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा किस जानवर का मांस खाया जाता है, तो जवाब है भेड़ का मांस (लैम्ब या मटन). यह अफगान डाइट की रीढ़ है. चाहे शाही दावत हो या रोजाना का खाना, मटन हर जगह दिखाई देता है. भेड़-बकरियों का पालन यहां व्यापक रूप से होता है, इसलिए यह मांस सांस्कृतिक और आर्थिक दोनों दृष्टियों से अहम है.
भेड़ के बिना अधूरा है काबुली पुलाव
वहीं, ठंडे मौसम और पहाड़ी इलाकों के कारण लैम्ब और मटन ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत भी माने जाते हैं. अफगानिस्तान की सबसे फेवरेट डिश काबुली पुलाव, भेड़ के मांस के बिना अधूरा माना जाता है. बासमती चावल, किशमिश, गाजर और मुलायम मटन के संग यह पकवान देश की शान कहलाता है. इसके अलावा सीक कबाब, कोरमा, और मटन स्ट्यू जैसे पकवान भी अफगान खानपान की पहचान बन चुके हैं.
यह भी पढ़ें: भारत के 2 आईलैंड निगल गया समुद्र! अब इन तटीय शहरों पर मंडरा रहा है खतरा, बहुत कम बचा समय
अफगानी सैनिकों का पसंदीदा भी मटन
दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान के सैनिकों का पसंदीदा भोजन भी भेड़ का मांस ही है. पहाड़ी इलाकों में तैनात सैनिकों को हाई प्रोटीन और ऊर्जा वाले भोजन की जरूरत होती है, और मटन उस जरूरत को पूरी तरह पूरा करता है. अक्सर सैनिक कैंटीनों में मटन पुलाव, सूप और कबाब रोजाना के मेन्यू का हिस्सा होते हैं.
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
8 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines