Unusual Activity In Flight : कोरोना वायरल के बाद से कई देश हवाई यात्रा के दौरान मास्क पहनने की सलाह दी गई, या फिर कोरोना के प्रकोप को देखते हुए मास्क अनिवार्य कर दिया गया। इसी दौरान एक विमान में मास्क को लेकर ड्रामा देखने को मिला। विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था तभी एक शख्स अपने चेहरे पर अंडरवियर पहना दिखाई दिया, जिसे देख लोग हैरत में पड़ गए।
एयरलाइन स्टाफ ने उसे ऐसा करने से मना किया और मास्क पहनने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। काफी देर तक स्टाफ उसे मनाते रहे, जब वह नहीं माना तो उससे साफ-साफ कह दिया गया कि अगर वह अंडरवियर नहीं उतारेगा तो उसे जहाज से उतरना पड़ेगा। इसके बाद भी वह बहस करने लगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल एयरपोर्ट की है। 38 साल का एडम जेने नाम का व्यक्ति मास्क लाना भूल गया था, क्योंकि जहाज में यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य है तो एडम जेने मास्क की जगह अंडरवियर पहनकर यह दावा करने लगा कि वह नियमों का पालन कर रहा है। हालांकि एयरपोर्ट स्टाफ के सामने उसकी एक ना चली।
एडम जेने, एयरपोर्ट स्टाफ के साथ कुतर्क बहस करता रहा, लेकिन उसकी एक भी ना सुनी गई। स्टाफ ने साफ कर दिया कि इस स्थिति में विमान उड़ान नहीं भर सकता। अंत में वह अपनी सीट से खड़ा हुआ और जहाज से उतर गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और विमान आगे के लिए रवाना हुआ।
यह भी पढ़ें : Bizarre Revenge! क्यों चूहे की दुश्मन बनी छात्रा? बदला लेने के लिए पार की हदें
अंडरवियर पहन यात्रा कर रहे एडम जेने ने बताया कि वह अपनी पिछली उड़ानों के दौरान इसी तरह यात्रा यात्रा कर चुका था लेकिन इस बार उसे रोका गया। वहीं यूनाइटेड एयरलाइंस की तरफ से जारी किए गए बयान में कोविड नियमों का पालन कराने के लिए एयरलाइन्स स्टाफ की सराहना की गई थी।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
22 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines