हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Watch: जापान में फिर आया झकझोर देने वाला भूकंप, सोशल मीडिया पर सामने आए दिल दहला देने वाले Video

Japan Earthquake: इससे पहले अक्टूबर में भी जापान के पूर्वी तट के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, हालांकि तब किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली थी.

विज्ञापन

जापान के पूर्वोत्तर तट के पास सोमवार रात एक भीषण भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.6 मापी गई. जापान की मौसम एजेंसी (JMA) के अनुसार, इसका केंद्र मिसावा शहर से लगभग 70 से 73 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में और 50 किलोमीटर गहराई पर था. झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में इमारतें हिल गईं और लोगों में अफरातफरी मच गई. सोशल मीडिया पर भूकंप से संबंधित कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा.

सुनामी की चेतावनी जारी


एजेंसी ने बताया कि हाचिनोहे शहर में झटकों की तीव्रता शिंदो स्केल पर ऊपरी 6 दर्ज की गई, जो बेहद शक्तिशाली मानी जाती है. इसके बाद तुरंत ही होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रांतों में तीन मीटर तक ऊंची लहरों वाली सुनामी चेतावनी जारी की गई. वहीं, मियागी और फुकुशिमा क्षेत्रों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. स्थानीय प्रशासन ने तटीय इलाकों के निवासियों से अपील की है कि वे तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हों.

यह भी पढ़ें: Japan Tsunami : जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, 10 फीट तक की सुनामी का अलर्ट, लोगों से कहा- ऊंची जगहों पर भाग जाएं

विज्ञापन

अक्तूबर में भी आया था शक्तिशाली भूकंप


टेलीविजन चैनलों पर लगातार अलर्ट प्रसारित किए जा रहे हैं और आपात सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है. इससे पहले अक्टूबर में भी जापान के पूर्वी तट के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, हालांकि तब किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली थी. लगातार भूकंपीय गतिविधियां इस बात का सबूत हैं कि जापान अब भी अत्यधिक संवेदनशील भूकंप क्षेत्र में स्थित है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola