Beautiful View of Moon: अंतरिक्ष की दुनिया का सबसे खूबसूरत नजारा देखेंगे तो आंखें खुली रह जाएंगी। आज तक का सबसे खूबसूरत वीडियो अंतरिक्ष यात्रियों ने कैप्चर करके भेजा है, जिसे नासा ने शेयर किया। नासा के अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने उस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद किया, जब चंद्रमा मैग्नेटिक स्टॉर्म के कारण बने औरोरा के बीच पृथ्वी के पीछे अस्त हो रहा था। मैग्नेटिक स्टॉर्म से जो रंगबिरंगी रोशनी पैदा हुई, उसके बीच धरती ग्रह अंतरिक्ष में अभूतपूर्व रूप में दिखाई दे रहा है। इस अद्भुत दृश्य को कैद करके अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने एक टाइमलैप्स वीडियो अपने X हैंडल पर पोस्ट किया, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी के पीछे अस्त होता हुआ दिखाई दे रहा है, जो लाल और हरे रंग की रोशनियों से भी चमक रहा है।
अंतरिक्ष यात्री ने वीडियो बनाकर लेंस का परीक्षण किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पल को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से कैद किया। टाइमलैप्स वीडियो में खूबसूरत सूर्योदय भी दिखाया गया है, जिसके कारण सोयूज अंतरिक्ष यान हल्के नीले रंग से चमकने लगा। मैथ्यू डोमिनिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अनुभव के बारे में बताते हुए लिखा कि अद्भुत नजारा, अंतरिक्ष यान के नए लेंस का परीक्षण करने का इससे अच्छा और अनूठा अवसर कोई हो ही नहीं सकता था। सौर विस्फोटों के पूरा आसमान रोशनियों से जगमगा रहा है। मैग्नेटिक स्टॉर्म सूर्य से निकलने वाले कणों का परिणाम हैं, जो पृथ्वी के वायुमंडल के साथ संपर्क में आकर रोशनी पैदा करते हैं। यह मैग्नेटिक स्टॉर्म आते रहेंगे, जिससे अंतरिक्ष में रहकर बाहर झांकने वालों के लिए खूबसूरत खगोलीय नजारे देखने को मिलेंगे।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
7 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines