हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चाय कॉफी पीने के लिए खरीदना ही पड़ेगा स्नैक्स, IndiGo पर यात्री ने निकाला गुस्सा तो कंपनी ने दी सफाई

IndiGo reacts as man slams: चाय कॉफी अलग-अलग ना बेचने पर एक यात्री ने इंडिगो कंपनी पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Indigo Flight

हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को महंगे दाम पर खाद्य या पेय पदार्थ बेचे जाते हैं। हाल ही में एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया कि इंडिगो फ्लाइट में चाय और कॉफी को अलग से नहीं खरीदा जा सकता। यात्री ने इसके लिए जहाज कंपनी की निंदा की, सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो गया। इसके बाद इंडिगो ने इस पर सफाई दी है।

X यूजर @DPrasanthNair ने इंडिगो के स्नैक्स मेनू की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें बताया गया कि कैसे पेय पदार्थ सिर्फ कॉम्बो में ही उपलब्ध हैं। उन्होंने इंडिगो की उड़ान पर अपने हालिया अनुभव को साझा करते हुए कहा, “हाल ही में इंडिगो की उड़ान भरी। यह जानकर आश्चर्य हुआ कि वे चाय/कॉफी अलग से नहीं बेचते। केवल चाय/कॉफी लेना चाहें तो 200/- में नाश्ता + पेय खरीदना होगा, इसका मतलब है कि एक चाय/कॉफी की कीमत 200/- होगी। निश्चित रूप से यह ग्राहक केंद्रितता का उदाहरण नहीं है।”

Indigo की तरफ से आया जवाब

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हुआ तो विमान कंपनी ने इस पर जवाब भी दिया। इंडिगो की तरफ से जवाब देते हुए कहा गया, “हमने एक अच्छी और किफायती स्नैक अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी सेवाओं में सुधार किया है। यह पहल गो ग्रीन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। हमारे ग्राहक अब जहाज पर खरीदे गए किसी भी नाश्ते के साथ एक मानार्थ पेय का आनंद ले सकते हैं।”

हालाँकि सोशल मीडिया पर लोगों ने इंडिगो के इस जवाब से संतुष्टि नहीे जताई है। यहाँ तक कि शिकायत करने वाले @DPrasanthNair भी इंडिगो के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इंडिगो ने कभी यह दावा नहीं किया कि वे ग्राहक केंद्रित हैं। और वास्तव में वे नहीं हैं। मेरे जैसे लोग उनकी सेवाओं का उपयोग करते हैं क्योंकि कोई विकल्प नहीं है। जहां भी विकल्प होता है, अधिकतर लोग उसका उपयोग नहीं करते। एक ने लिखा कि कुछ दिन बाद लोग इंडिगो को छोड़कर एयर इंडिया की तरफ चले जायेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें