Viral Video Woman tried to steal gold in jewellery shop: ज्वेलरी की शॉप में अक्सर चोरी होने का खतरा ज्यादा होता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें चोर सोने की दुकान में चोरी करते पाए गए हैं। अभी करीब एक महीने पहले दिल्ली के जंगपुरा इलाके की एक ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। यहां पर चोरों ने शॉप से 25 करोड़ रुपये के गहने और कैश चोरी कर लिया था। अब दोबारा ऐसा की चोरी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ज्वेलरी शॉप में जेवर चुराने की कोशिश करती है। हालांकि, वो इसमें कामयाब नहीं हो पाती है और दुकानदार उसकी जमकर पिटाई कर देता है।
दुकानदार ने कर दी जमकर की धुनाई
सोशल मीडिया पर इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ज्वेलरी शॉप में घुसती है और उससे ज्वेलरी दिखाने के लिए कहती है। इतनी देर में महिला जेवर चोरी करने के इरादे से दुकाने को चकमा देने के लिए उसके चेहरे पर स्प्रे डालती है। हालांकि, इतनी देर में शॉप का मालिक जल्दी से महिला के ऊपर काउंटर पर रखे समान को फेंक देता है और उसकी जमकर धुनाई कर देता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा वीडियो
जानकारी के अनुसार, यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कहां है। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद यूजर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने महिला को पिटाई होने पर लिखा कि ऐसे लोगों के साथ ही ऐसा ही होना चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि चोरों का कोई ईमान नहीं होता है। बता दें कि इस वीडियो को सीसीटीवी पिक्स नाम के हैंडल से एक्स पर शेयर किया गया है। इसे अबतक हजारों बार देखा जा चुका है, वहीं, सैकड़ों यूजर्स ने लाइक किया है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines