Viral Video: बिल्लियां जितनी प्यारी होती हैं उतनी है अनुशासित भी। अपने साथ-साथ अपने मालिकों का भी बेहद ध्यान रखती हैं। यूजर्स को सोशल मीडिया पर इन दिनों एनिमल्स से जुड़े रोचक और मजाकिया वीडियो काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चूहे बिल्ली की लड़ाई देखी जा रही है। जो लोगों का ध्यान अपने तरफ खींच रही है।
चूहे और बिल्ली के बीच लड़ाई से जुडे़ इस वीडियो को कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। चंद सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि बाथरूम में बिल्ली आराम से बैठी है कि तभी एक बड़ा सा चूहा भी अंदर दाखिल हो गया। मजेदार है कि चूहे के अंदर आते ही वहां पहले से मौजूद शख्स ने दरवाजा बंद कर दिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ हुआ सबसे ज्यादा देखने लायक है।
दरअसल दरवाजा बंद होते ही चूहा अंदर ही फंसा रह गया। इधर आराम से बैठी बिल्ली ने भी आसान शिकार समझकर तुरंत चूहे पर हमला कर दिया। हैरान करने वाले वीडियो में देख सकते हैं कि खुद पर बिल्ली का हमला होता देख चूहा बिल्कुल भी हार नहीं मानता। वो शिकारी के चंगुल से बचने की पूरी कोशिश करता है। वहीं दोनों के बीच लड़ाई में बैकग्राउंड में गुर्राने की जो आवाज सुनाई देती है, किसी को भी डराने के लिए काफी है।
चूहे बिल्ली के बीच लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर देखा जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर catsclubofusa नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
2 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
3 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
4 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines