हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: दुल्हन का सबसे अच्छा दोस्त शादी की रात में कर देता है सबको हैरान, देखें

विज्ञापन

Viral Video: अपने सबसे अच्छे दोस्त की शादी की रात मिलिंद गाबा की ‘तेरी यारी’ और रणबीर कपूर की ‘जोगी माही’ पर थिरकने वाले एक लड़के का वीडियो आज इंटरनेट पर छा रहा है। लाल शेरवानी पहने युवा अपने कमाल के मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगा रहा है। उनके ऑन-पॉइंट एक्सप्रेशंस और कूल डांस मूव्स सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स डांस पार्टनर्स को देख प्यार लुटा रहे हैं और ऐसे कमेंट कर रहे हैं कि उनके जैसी दोस्ती ही होनी चाहिए।

वायरल वीडियो को स्वप्निल सूर्यवंशी नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे यार की शादी है।’ वीडियो की शुरुआत में स्वप्निल ‘तेरी यारी’ पर नाचते हैं। उनके साथ फिर उनकी सबसे अच्छी दोस्त यानी दुल्हन आती है और लोकप्रिय गीत पर वे थिरकते हैं। उन्होंने बचना ऐ हसीनों से रणबीर कपूर की ‘जोगी माही’ पर भी डांस किया।

विज्ञापन

दूल्हा और दुल्हन को उनके प्रदर्शन का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। अन्य मेहमान उनके डांस डांस मूव्स से चकित नजर आ रहे हैं। ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद से, वीडियो को 1.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और नेटिजन्स कई तरीकों से कमेंट भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘यह बहुत प्यारी है।’ एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, ‘हाय मेरा बेस्ट फ्रेंड ऐसा ही डांस करे मेरी शादी में।’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘स्टेप्स और स्माइल कितनी प्यारी है। एक ऐसा बेस्ट फ्रेंड तो मुझे भी मिलना चाहिए।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola