हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पहले ही दिन स्वाति मालीवाल से संसद में हो गई गलती, वीडियो शेयर कर बीजेपी विधायक ने कसा तंज

Swati Maliwal Viral Video : आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा भेजी गई स्वाति मालीवाल संसद भवन में पहले ही दिन एक गलती कर बैठीं, अब बीजेपी विधायक तंज कस रहे हैं।

विज्ञापन
पहले दिन ही सदन में स्वाति मालीवाल से क्या हुई गलती?

आम आदमी पार्टी की तरफ से स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजा गया है। 31 जनवरी को संसद भवन में उन्होंने शपथ ली। हालांकि स्वाति मालीवाल को दो बार शपथ लेनी पड़ी। पहली बार शपथ लेने के बाद उन्हें उपराष्ट्रपति ने टोका और वापस सीट जाकर बैठने के लिए कहा। कुछ देर बाद उन्हें दोबारा बुलाया गआ और शपथ ग्रहण हुआ। अब स्वाति मालीवाल के वीडियो को शेयर कर बीजेपी नेता समेत तमाम लोग खिंचाई कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि स्वाति मालीवाल निर्वाचित सदस्य हैं लेकिन उन्होंने गलती से नामांकित सदस्यों वाली शपथ पढ़ ली थी। इसके बाद उन्हें राज्यसभा सभापति ने वापस सीट पर बैठने के लिए कहा और फिर से दोबारा शपथ ग्रहण के लिए बुलाया। इतना ही नहीं, एक और वजह की चर्चा हो रही है।

पहली बार शपथ लेने के बाद स्वाति मालीवाल ने नारेबाजी की थी। कहा जा रहा है कि यह भी एक वजह हो सकती है कि उन्हें दोबारा शपथ लेने के लिए कहा गया। अब स्वाति मालीवाल के वीडियो को शेयर कर तमाम लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने तंज कसते हुए लिखा है कि जिनके सांसद ही निर्वाचित और मनोनीत का अंतर नहीं समझ पा रहे, वे ज्ञान दे रहे कि चंडीगढ़ में हमारे पार्षदों ने सही सही वोट डाला था। एक अन्य ने लिखा कि ये पहली ऐसी राज्यसभा सांसद हैं जो एक ही दिन दो बार शपथ ले रही हैं। कमाल है। एक ने लिखा कि आखिरकार इस तरह की भूल के लिए कौन जिम्मेदार है?

यह भी पढ़ें : बजट के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, मिडिल क्लास का हो गया Moye Moye

विज्ञापन

बता दें कि जब दोबारा स्वाति मालीवाल ने शपथ ली तो वह चेयर पर बैठे उपराष्ट्रपति के पास गईं। इस दौरान उपराष्ट्रपति उनसे कुछ बातचीत करते नजर आए। कहा जा रहा है कि एक गार्जियन की तरह वह सदन के कुछ नियमों के बारे में बात कर रहे थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola