हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: विकलांग बच्चे के लिए RPF ने कर दिया कमाल, इंटरनेट पर छा गया ये अधिकारी

विज्ञापन

Viral Video: दया और सहानुभूति ही ऐसी चीजें हैं जो हमें अच्छा इंसान बनाते हैं। ऐसे कई उदाहरण हमने देखे होंगे। अब तमिलनाडु के विरुधाचलम रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो विशेष रूप से विकलांग बच्चे की मदद का है। इसमें आरपीएफ कर्मियों को देखा जा सकता है, जो बच्चे के लिए आगे आए हैं।

कई लोगों के दिलों को छू जाने वाले इस वीडियो में अधिकारी उस बच्चे को व्हीलचेयर से उठाकर उसकी सीट पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उस बच्चे के साथ एक महिला रिश्तेदार भी नजर आ रही है। वीडियो को आईएएस सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘श्री सरवनन, एसआई, आरपीएफ द्वारा अद्भुत कार्य। वह विशेष आवश्यकता वाले एक यात्री को ले गए और विरुधाचलम स्टेशन पर एक ट्रेन में चढ़ने में उसकी मदद की। हमें उनके जैसे और लोगों की जरूरत है।’

इस वीडियो ने कई लोगों के दिलों को छू लिया है। ऐसे अच्छे कार्य के लिए अधिकारी की प्रशंसा हो रही है। वहीं, वीडियो साझा करने के लिए भी अधिकारी को धन्यवाद दिया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोगों ने विकलांग नागरिकों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे की भी मांग की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें