Viral Video of Father and Son: देश के कई इलाके कड़कड़ाती ठंड की चपेट में हैं। कई प्रदेशों में चेतावनी तक जारी की गई है। ठंड के मौसम में बाइक से सफर करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में एक शख्स बच्चे के साथ बाइक पर सफर कर रहा था, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है?
वीडियो रात के वक्त का है, जबरदस्त कोहरा दिखाई दे रहा है। सड़क पर दौड़ रहीं कारों के बीच एक शख्स बाइक पर बच्चे के साथ जा रहा है। बच्चा पीछे बैठा हुआ है और बाइक चला रहा शख्स एक हाथ से बाइक चला रहा है जबकि दूसरे हाथ से उसने बच्चे को पकड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, शख्स एक शॉल से खुद और बच्चे को ढका हुआ है जिससे ठंड ना लगे।
अब इस वीडियो को शेयर कर लोग इसे ‘पिता का प्यार’ कह रहे हैं। वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है, पाकिस्तानी पत्रकार @ghulamabbasshah ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि प्यार तो ठीक है लेकिन बच्चें को सामने भी बिठाया जा सकता था। एक हाथ से गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मतलब की इस दुनिया में वह पिता ही तो है जो औलाद को बेमतलब प्यार करता है। एक ने लिखा कि इस तरह का प्यार दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। कोहरा, ठंड और वह बाइक चलाने के लिए सिर्फ एक हाथ का इस्तेमाल कर रहा है। एक ने लिखा कि पिता का प्यार निर्विवाद है लेकिन, उन्होंने जो तरीका दिखाया है वह पिता-पुत्र दोनों के लिए खतरनाक हो सकता था।
यह भी पढ़ें : Trending General Knowledge: देश के किस राज्य की दो राजधानियां हैं? दीजिये ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोगों को पिता का बेटे के प्रति प्रेम दिख रहा है तो वहीं कुछ लोग इस प्रेम को खतरनाक बता रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस तरह बाइक चलाना बाप और बेटे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। इस तरह की स्थिति से बचना चाहिए।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
19 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines