Traffic On Mount Everest : शायद ही कोई शहर हो, जहां बिना किसी जाम के आप यात्रा कर सकें। दिल्ली एनसीआर की हालत ही खराब है लेकिन ये जाम सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए भी लग जाता है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं।
माउंट एवरेस्ट पर लगा जाम
राजन द्विवेदी नाम के पर्वतारोही ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एवरेस्ट पर चढ़ने वालों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा कि माउंट एवरेस्ट कोई मजाक नहीं है और काफी गंभीर चढ़ाई है। दुनिया भर में लगभग 500 पर्वतारोही, शौकिया और अनुभवहीन लोग चढ़ने की कोशिश करते हैं और 250-300 सफल होते हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि मेरा मानना है कि मई 1953 में पहली चढ़ाई के बाद से अब तक लगभग 7,000 लोग शिखर पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि माउन्ट एवरेस्ट पर जाम ब्रिटिश पर्वतारोही डैनियल पैटरसन और उनके नेपाली शेरपा पास्टेनजी चोटी से उतरते समय बर्फ गिरने की चपेट आ गए, दोनों लापता हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत हो चुकी है।
देखिए वीडियो
राजन द्विवेदी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो वायरल हो गया और अब इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि धरती के लोग कोई भी जगह सुरक्षित और साफ सुथरा नहीं छोड़ेंगे। एक ने लिखा कि ना तो ये अच्छा है और ना ही अनोखा। ये सब देखना वाकई बेहद निराशाजनक है कि किस तरह लोग बस मौज मस्ती के लिए ऊंची चोटी पर चढ़ने के लिए पगलाए हैं ।
यह भी पढ़ें : तूफान के ये वीडियो देख डर जाएंगे! आसमान में बादल के बवंडर, Remal ने मचाई तबाही
एक ने लिखा कि ऊपर पहुंचने के बाद ये लोग माउन्ट एवरेस्ट पर कितना कचरा छोड़ कर वापस आएंगे? शेरपा के साथ ये लोग जाते हैं और खुद क्रेडिट लेटे हैं। एक ने लिखा कि ये दुनिया के सबसे महंगे सर्कस के अलावा और कुछ नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि अब लोगों ने इसे फैशन बना दिया है,पहले माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ने वाले लोग हीरो माने जाते थे।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
4 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines