Teacher reaches school drunk: मध्य प्रदेश के जबलपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स शराब के नशे में टुन्न होकर सरकारी स्कूल में झूमता और सोता दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात ये है कि ये शख्स सरकारी शिक्षक है और नशे में टुन्न होकर स्कूल में पढ़ाने पहुंचा है।
जबलपुर के जमुनिया स्थिति शासकीय प्राथमिक शाला में एक शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंचता था, इससे ना सिर्फ बच्चे बल्कि अन्य लोग भी काफी परेशान थे। खबरों की मानें तो इस शिक्षक की कई बार शिकायत की जा चुकी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। वहीं दूसरी तरफ बच्चे और अभिभावक शिक्षक की इस हरकत से परेशान हो गए थे। इसके बाद बच्चों ने खुद ही नशे में टुन्न शिक्षक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में टुन्न शिक्षक बाहर बैठकर सो रहा है। वह इस कदर नींद में है कि बच्चों की चहलकदमी और आवाज से भी उसकी नींद नहीं खुल रही है। शिक्षक का नाम राजेन्द्र नेताम बताया जा रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की पोल खुल गई है।
बताया जा रहा है कि कई बार शिकायत करने के बाद जब इस शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और ना उसके व्यवहार में कोई बदलाव आया तो उन्होंने सबक सिखाने की रणनीति बनाई। बच्चों ने नशे में टुन्न शिक्षक का वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज दिया। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो वायरल हो गया है।
यह भी पढ़ें : घड़ी तो देखते हैं लेकिन AM / PM का मतलब जानते हैं आप? दिलचस्प सवालों के जवाब
नशे में टुन्न होकर ये शिक्षक ना सिर्फ बच्चों को बल्कि स्कूल के अन्य स्टाफ को भी परेशान करता था। हैरानी की बात ये है कि शिकायत के बाद भी इस ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब बच्चों ने खुद ही शिक्षक विभाग की पोल खोल कर सबके सामने रख दिया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines