Florida Flight Crash Viral Video : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि विमान हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी टक्कर एक कार से हो गई। इसके बाद विमान आग का गोला बन गया। हाईवे पर जाम लग गया।
अचानक सड़क पर आ गिरा विमान
मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम फ्लोरिडा में एक छोटा विमान हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था लेकिन दूसरे वाहन से टकराने के बाद उसमें आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया। इस दुर्घटना में दो लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ ही सेकंड में विमान ने एक कार को चकनाचूर कर दिया। कुछ चालकों ने विमान को नीचे आता देख खुद को दूर कर लिया था और अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक फिल्मी सीन की तरह दिखाई दे रहा था। हम अपनी मौत से कुछ इंच ही दूर थे, वरना इसकी चपेट में हम भी आ जाते।
बताया गया कि यह बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 जेट विमान था। यह विमान ने कोलंबस, ओहियो में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से नेपल्स जा रहा था, इसमें पांच लोग सवार थे। दुर्घटना से पहले पायलट ने ATC से सम्पर्क कर बताया था कि जहाज का इंजन खराब हो गया है। पांच लोगों में से तीन को जिन्दा बचा लिया गया लेकिन दो लोगों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें : दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है? जानिए दिलचस्प सवालों के जवाब
इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और फायरब्रिगेड समेत पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में लग गईं। अब इस मामले की जाँच की जा रही है कि असल में दुर्घटना की मुख्या वजह क्या थी। सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
34 mins agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines