Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आसमान से ओले गिर रहे हैं और एक शख्स खुली जगह पर नमाज पढ़ रहा है। गाड़ी से जा रहे एक शख्स ने इस घटना को देखा तो वह छाता लेकर पहुँच गया और नमाज पढ़ रहे शख्स को भीगने और ओले की चोट से बचाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स गली में खुली जगह पर नमाज पढ़ रहा है। इस दौरान अचानक मौसम से करवट ली और ओले गिरने लगे। आसमान से गिर रहे ओले इतने बड़े थे कि उनसे चोट लगने की पूरी संभावना थी। ऐसे में एक सरदार ने जब यह सब देखा तो वहीं अपनी गाड़ी से छतरी निकाली और उसे बचाने के लिए गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि छतरी लगाए जाने से ओले की चोट से नमाज पढ़ रहे शख्स का बचाव हो गया और नमाज भी बीच नहीं रुकी। सोशल मीडिया पर अब यह दिल को छू लेना वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक ने लिखा कि इस शख्स को घर के अंदर नमाज पढ़नी चाहिए। इससे वह सुरक्षित रहेगा। नाखुद परेशान होगा और ना लोगों को परेशान करेगा। एक ने लिखा कि अभी भी इंसानियत जिन्दा है। एक ने लिखा कि वाकई ये बेहद खूबसूरत दृश्य है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये दिल को छू लेने वाला वीडियो, वाकई इसे देखकर पता चला कि इंसानियत अभी भी जिन्दा है।
यह भी पढ़ें : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम तो महिला पर सवार हो गया भूत, डांस देख उल्टा भागा बुलडोजर
एक अन्य ने लिखा कि मदद हर कोई करना चाहता है और करना भी चाहिए लेकिन सवाल ये है कि खुले में ये सब क्यों करना? हो सकता है बर्फ़बारी की जगह कोई औरदिक्कत हो जाती तो? एक ने लिखा कि मदद में हर कोई आगे है बस भरोसा होना चाहिए। कुछ लोगों को इतना धोखा मिल चुका है कि वह डर जाते हैंबता दें कि फ़रवरी की शुरुआत में सामने आया है और अब तेजी से अलग अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
17 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines