Priest slaps baby Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पादरी बच्चे को आशीर्वाद देता दिखाई दे रहा है, लेकिन रोते हुए बच्चे के साथ पादरी ने ऐसी हरकत की, जिसे पास में ही खड़ा बाप बर्दाश्त नहीं कर पाया और बच्चे को छीनकर वहां से चला गया। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने पादरी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 महिलाएं और एक पुरुष पादरी के सामने खड़े हैं। वह बच्चे को आशीर्वाद दिलाना चाहते हैं, लेकिन पादरी ने ऐसी हरकत की, जिससे बच्चे का पिता भड़क गया और बच्चे को लेकर वहां से चला गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के रोने से पादरी चिढ़ गया और थप्पड़ जड़ दिया।
पादरी ने रोते बच्चे को न सिर्फ सिर्फ थप्पड़ जड़ा, बल्कि मुंह भी दबाने लगा। वह बच्चे का मुंह गुस्से में दबाते देखा जा सकता है। एक अन्य ने उसे ऐसा करने से रोका भी, लेकिन जब पादरी नहीं रुका तो वहां खड़ा पुरुष बच्चे को छीनकर वहां से चलता बना। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/crazyclipsonly/status/1749423669766500397
एक यूजर ने लिखा कि अगर वह मेरा बच्चा होता तो यह पादरी उस दिन भगवान से ही मिलता। दूसरे ने लिखा कि वह पादरी बच्चे के साथ थप्पड़ मारने से पहले से ही बुरा व्यवहार कर रहा था। एक और यूजर ने लिखा कि माता-पिता इस तरह के लोगों के पास बच्चों को लेकर जाते ही क्यों हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब छोटे बच्चे किसी चीज या व्यक्ति से असुविधा महसूस करते हैं तो उनकी भावनाएं सामने आ ही जाती हैं और इसे व्यक्त करने का उनका एकमात्र तरीका रोना और चीखना है!
यह भी पढ़ें : ‘राम नहीं चुनाव आ रहे हैं…’, अयोध्या को लेकर किए ट्वीट पर ट्रोल हुए तेज प्रताप यादव
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @crazyclipsonly नाम के अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया, हालांकि वीडियो पुराना है, लेकिन वीडियो देखकर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो को 50 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines