Bengaluru Road Rage Viral Video: बेंगलुरु में हुए एक खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की बोनट पर एक शख्स लटका हुआ है और कार तेज रफ्तार से भाग रही है। लगभग आधा किमी तक कार चालक ने व्यस्त सड़क पर इसी तरह शख्स को लटकाते हुए घसीटा।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर कई गाड़ियां आ-जा रही हैं। इसी बीच एक कार पर एक शख्स लटका हुआ दिखाई दे रहा है और कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के मरम्मा मंदिर सर्कल के पास ये घटना हुई। पीड़ित की पहचान मुनीर के रूप में हुई है।
बताया गया कि दो कारों के बीच टक्कर हो गई थी, एक कार मुनीर नाम के शख्स की थी। जब उसने दूसरी कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवार गाड़ी रोकने की जगह भागने लगा। इसके बाद मुनीर कार की बोनट पर चढ़ गया। हालांकि शख्स ने इसके बाद भी अपनी कार नहीं रोकी और 400 मीटर तक उसे कार की बोनट पर लटकाकर भागता रहा।
जब कार पर लटके शख्स को कुछ राहगीरों ने देखा तो उन्होंने कार को रुकवाने की कोशिश की और वह इसमें सफल भी रहे। शख्स ने कार रोक दी और मुनीर की जान बच गई। बताया जा रहा है कि यह घटना 15 जनवरी को हुई थी, जिसका वीडियो 23 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
यह भी पढ़ें : मुंह पर कपड़ा बांध भीड़ के बीच राम मंदिर पहुंचा बॉलीवुड अभिनेता, शेयर किया अद्भुत नजारा
पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि यह साफ़ नहीं है कि इस घटना में मुनीर चोटिल हुआ है या नहीं। इससे पहले 17 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक पुलिस को एक कार चालक ने काफी दूर तक घसीटा था। रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण उसकी जान बच पाई थी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
20 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines