हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: बंदर सीधे मुंह पर कैन लगाकर पीता दिखा बीयर, Cheers करने को बेकरार!

विज्ञापन

Viral Video: शराब पीकर आदमी अपनी बस में नहीं रहता, ऐसी कहावत लंबे समय से चलती आ रही है और आगे भी रहेगी। हालांकि, शराब के दीवानों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन्हें मदहोश रहने की आदत जो हो गई है। बंद ठेके के बाहर हमेशा लोग इस जल्दी में खड़े रहते हैं कि जैसे ही दुकान खुले तो उसे सबसे पहले दारू मिले। यह उन लोगों की कहानी है, जिन्हें शराबी कहा जाता है। हालांकि, यह एक वायरल बंदर भी किसी भयंकर शराब पीने वाले से कम नहीं दिखता।

पुलिस आमतौर पर सड़कों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाती रहती है। लेकिन ठेकों के पास आज भी कहीं छुपते-छिपाते कोई न कोई पीता दिख ही जाएगा। हालांकि, ऐसे दावे हैं कि एक ये बंदर ठेकों के आस पास लोगों से शराब छीनकर खुद पीता है। इसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बताया गया है कि बंदर को शराब की लत लग गई है और वह शराब की दुकानों में घुसकर माल लेकर भाग जाता है। कई बार बंदर इन दुकानों से खरीदारी करने वाले लोगों से शराब की बोतलें भी छीन चुका है।

विज्ञापन

बंदर का बीयर पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने स्थानीय प्रशासन के भी कान खड़े कर दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग की मदद से इस बंदर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह यूपी के
रायबरेली का मामला बताया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola