शराब के नशे में इंसान क्या कुछ नहीं कर बैठता , कभी नाले में डुबकी लगा लेता है तो कभी वह खुद को दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान समझ बैठता है। हालांकि लखनऊ का एक शख्स शराब के नशे में बुरी तरह फंस गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स की गर्दन रेलिंग में फंसी हुई दिखाई दे रही है और वह इसे निकालने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि वीडियो लखनऊ के चरक चौराहे का है, जहां रात को एक शख्स शराब के नशे में सड़क किनारे घूम रहा था। ना जाने कैसे उसकी गर्दन सड़क के किनारे बनाए गए रेलिंग में फंस गई। कुछ लोगों ने गर्दन फंसाए खड़े शख्स का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
काफी देर तक यह शख्स इसी तरह गर्दन फंसा कर खड़ा रहा , जिसे देखने के लिए कई लोग पहुंच गए। हालांकि गर्दन इस कदर फंसी थी कि निकालना मुश्किल हो रहा था। बताया गया कि काफी मशक्क्त के बाद उसकी गर्दन निकाली गई और उसकी जान बचाई गई। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि यह शख्स खुद ही अपना विकास करने में लगा हुआ है। पक्का है इसका विकास सबसे ज्यादा और सबसे तेज होगा। एक ने लिखा कि लखनऊ नगर निगम का सामना आजकल कुछ ऐसे ही तेजस्वी लोगों से हो रहा है। एक अन्य ने लिखा कि लखनऊ नगर निगम ऐसे ही वीरों से परेशान है। एक ने लिखा कि हर जगह सिर घुसेड़ना ठीक आदत नहीं होती। कभी कभी ऐसे ही फंस जाना पड़ता है।
कुछ लोगों का कहना है यह शख्स गर्दन को रेलिंग में फंसा कर काफी देर तक ऐसा ही खड़ा रहा। वह जेब में हाथ डालकर आराम से दूसरी तरफ देख रहा था। यहां से गुजरने वाले कुछ लोगों की जब उस पर नजर पड़ी तो निकालने की कोशिश शुरू हुई। शख्स के साथ यह घटना शराब के नशे में हुई।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines