Bizarre News : साधारण तौर पर चप्पल (स्लीपर) की कीमत कितनी होती है? 100 – 200 रुपये, अच्छा लेने गए तो शायद 500 या हजार, कुछ लोग इससे भी महंगा पहनते होंगे लेकिन सऊदी अरब के कुवैत में एक स्टोर में जब इस चप्पल को हजारों में नहीं लाख में बिकते देखा तो आखें खुली रह गईं। दिलचस्प बात ये है कि ये चप्पल दिखने में एक दम वैसा ही है, जैसा चप्पल पहनकर भारत के अधिकतर लोग घूमने निकल जाते हैं या फिर टॉयलेट में इस्तेमाल करते हैं।
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है ,जिसमें “ट्रेंडी सैंडल” चप्पल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में चप्पल की क्वालिटी और उसकी कीमत बताई गई है लेकिन जब साधारण से दिखने वाले चप्पल की कीमत भारतीयों ने सुनी तो वे हैरान रह गए। वीडियो में चप्पल की कीमत को 4,500 रियाल (करीब 1 लाख रुपये) बताई गई है।
भारतीय लोगों ने जब घर में इस्तेमाल होने वाले चप्पल की तरह दिखने वाले इस ‘सैंडल’ का दाम एक लाख रुपये सुना तो इस पर मजे लेने शुरू कर दिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह के स्लीपर का इस्तेमाल मैं रोजाना टॉयलेट जाने के लिए करता हूं। एक ने लिखा कि मैं तो इसे मात्र 60 रुपये में खरीदता हूं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस चप्पल की अधिकतम कीमत 250 रुपये है। इससे अधिक पैसा देना बर्बादी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं भारत से कुवैत में इस चप्पल को एक्सपोर्ट करने के लिए तैयार हूं। मात्र 200 में, वहां आराम से 500 – 1000 का बेचना। एक अन्य ने लिखा कि दुनिया में कितनी ठगी हो रही है, बताओ 100 के चप्पल को एक लाख में बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Viral Video : होटल में खाना परोस रही महिला को गलत तरीके से छुआ तो मिला करारा जवाब, वहीं पर पटका
इस वीडियो को @kuwaitinside नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो कुवैत से जुड़ी लोकल जानकारियां शेयर करता है। एक दिन में ही इस वीडियो को तीस लाख लोग देख चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने कमेंट किया हैं, जिसमें अधिकतर भारतीय हैं।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
21 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines