हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: रील बनाते पहाड़ी से गिरी लड़की, वीडियो में बोली-कैसे जिंदा बची वो?

Himachal Pradesh Girl Reel Viral Video : हिमाचल प्रदेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो एक लड़की पहाड़ से नीचे गिरती दिखाई दे रही है। इस लड़की ने वीडियो शेयर कर कहा है कि लोग कह रहे हैं मैं मर गई हूं, मैं जिंदा हूं।

विज्ञापन

Himachal Pradesh Girl Reel Viral Video : रील बनाने का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके लिए लोग इतने दीवाने हैं कि अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। रील बनाने के दौरान कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रील बनाने के दौरान पहाड़ी से नीचे गिरती दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर कई लोगों ने दावा किया कि पहाड़ी से गिरने के बाद इस लड़की की मौत हो गई। अब लड़की ने एक और वीडियो शेयर कर कहा है कि Hello Guys, मैं जिंदा हूं।

वायरल वीडियो हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा का बताया जा रहा है। यहां एक लड़की पहाड़ी पर चढ़कर रील बना रही थी, तभी उसका पैर फिसला और वह नीचे गिरने लगी। लड़की ऊंचाई से नीचे को ओर लुढ़कते हुए कुछ दूर तक चली गई। इस वीडियो को शेयर कर बताया गया कि इस दौरान लड़की की मौत हो गई लेकिन अब लड़की खुद सामने आई है और कहा कि मैं तो जिंदा हूं।

लड़की ने कहा कि मेरी वीडियो वायरल हो गया, कई जगहों पर मैंने देखी है। लोग कह रहे हैं कि लड़की पहाड़ से गिरकर खत्म हो गई है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैं रील बना रही थी, मेरा पैर मुड़ गया था तब मैं गिर पड़ी थी। मैं खतरनाक जगह पर नहीं थी, बाद में मुझे इसको लेकर हंसी आ रही थी। वीडियो को मैंने इंस्टाग्राम पर नहीं शेयर किया था बल्कि फेसबुक पर किया था, जहां से ये वायरल हो गया।


लड़की ने कहा कि मैं बिलकुल ठीक हूं। पैर तो किसी का भी फिसल सकता है, किसी की मौत हो जाती है तो किसी को चोट ही लगती है। हम पहाड़ी हैं, हमारी जिंदगी तो हमेशा रिस्क में रहती है। अब लड़की का यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है और इस पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : जज ने सुनाई सजा तो हथकड़ी में ही कोर्ट से भागा शख्स, फिर जो हुआ…

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह खतरनाक है, फ्रैक्चर भी हो सकता है और जीवन भी जा सकता है। सभी रील्स बनाने वालों के लिए सबक है। एक ने लिखा कि लोग कहते हैं कि सरकार कार्रवाई करे। अरे भाई क्या कार्रवाई करे? लोग रील बनाकर पैसे कमाने के लिए अपनी जान दे रहे हैं तो इसमें सरकार क्या करे? एक अन्य ने लिखा कि पहाड़ी से गिरी और फिर उठ खड़ी हुई, कह रही है कि मुझे कुछ नहीं हुआ। मैं तो जिंदा हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें