Flight Viral Video : फ्लाइट में यात्रा के दौरान कई तरह के प्रतिबंध होते हैं। ज्वलनशील पदार्थ समेत कई चीजों के साथ यात्रा करने पर रोक होती है। हालांकि समय-समय पर लोग इन नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों का कहना है कि इसे सबक सिखाया जाना चाहिए था।
फ्लाइट में सवार हो पीने लगी ई सिगरेट
वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री फ्लाइट में सवार हो रहे हैं। कुछ यात्री पहले से बैठे हुए हैं तो कुछ अपनी सीट पर जा रहे हैं। इसी बीच एक लड़की खिड़की के किनारे बैठी हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान वह ई सिगरेट पीती दिखाई दे रही है। उसे जरा सा भी डर नहीं है कि उसकी इस हरकत से कितनी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
जब एक फ्लाइट अटेंडेंट जब वहां से गुजरा तो उसने तुरंत लड़की को टोका। फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा टोके जाने के बाद लड़की तरह-तरह के बहाने बनाने लगी। इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने सीनियर्स को इसकी जानकारी दी। लड़की ने इसके बाद माफी भी मांगी लेकिन उसे सजा दी गई।
देखिए वीडियो
Lady kicked off of a flight for vaping
byu/EmpireCityRay indelta
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के व्यवहार और फ्लाइट में सिगरेट पीने के की वजह से तुरंत फ्लाइट से उतार दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
एक ने लिखा कि मुझे तो यह जानकर हैरानी हो रही है कि ये लड़की ई सिगरेट लेकर वहां पहुंची कैसे? हम एक पानी की बोतल लेकर नहीं जा सकते तो ये कैसे हो गया? एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि लड़की नशे में है। एक ने लिखा कि कम से कम उसे धक्का मारकर बाहर नहीं निकालना पड़ा, वो उठी और वहां से चली गई। एक अन्य ने लिखा कि आखिर कानून तोड़ने में लोगों को क्या मजा आता है ?
यह भी पढ़ें : ‘जॉब और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना है तो ना दें आवेदन’, विज्ञापन देख भड़के लोग
हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines