हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जर्मनी की विदेश मंत्री का वीडियो क्यों हो रहा वायरल? एयरपोर्ट पर ही लगा झटका!

German Foreign Minister Viral Video : दावा किया जा रहा है कि जर्मनी की विदेश मंत्री जब चीन पहुंची तो एयरपोर्ट पर स्थिति देखकर वह हैरान रह गईं लेकिन क्या ये सच है? पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

German Foreign Minister Viral Video :  जर्मनी की विदेश मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है जब वह चीन पहुंची थीं और एयरपोर्ट पर अपने प्लेन से उतर रही थीं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फ्लाइट से नीचे उतरते ही जर्मनी की विदेश मंत्री कन्फ्यूज दिखाई दीं। हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि वीडियो चीन का नहीं है बल्कि ये वीडियो मलेशिया का है।

क्या है पूरा मामला?

जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बैरबॉक फ्लाइट से उतरती दिखाई दे रही हैं लेकिन उनके स्वागत में कुछ ही लोग खड़े हैं। उतरने के बाद एनालेना बेहद कन्फ्यूज दिखाई दीं। दावा है कि वीडियो उनके चीन दौरे का है और वह इस बात से परेशान हैं क्योंकि उनका सम्मान जनक तरीके से स्वागत नहीं हुआ।

दावा है कि जब उन्होंने देखा कि एयरपोर्ट पर कोई चीनी अधिकारी नहीं है और ना ही कोई स्पेशल व्यवस्था की गई है तो वह भ्रमित हो गईं। जर्मनी की विदेश मंत्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मंत्री की खिंचाई कर रहे हैं। कुछ ने मजाक उड़ाया तो कुछ ने चीन की आलोचना की।

विज्ञापन

वायरल वीडियो आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कूटनीति के हिसाब से चीन का रवैया ठीक नहीं है। एक ने लिखा कि जिस तरह जर्मनी की विदेश नीति है, उस हिसाब से बहुत अच्छी व्यवस्था है। एक ने लिखा कि शायद वह इसी की हकदार थीं। एक अन्य ने लिखा कि विदेश मंत्री ने शायद चीन के साथ अपने रिश्तों को खराब कर चुकी हैं।


झूठा है वीडियो?

बताया जा रहा है कि इस वीडियो को फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। मलेशिया में जर्मनी के दूतावास की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसी वीडियो के हवाले से बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मलेशिया के कुआलालंपुर एयरपोर्ट का है। जर्मन विदेश मंत्री 11 और 12 जनवरी 2024 को दक्षिण पूर्व एशिया के देशों की यात्रा पर थीं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola