Viral Video : तूफान हेलेन की वजह से अमेरिका के कई राज्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्रभावित इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहा एक मौसम विज्ञानी पत्रकार उस वक्त पानी में कूद गया जब एक महिला पानी में फंस गई थी और मदद के लिए आवाज दे रही थी। पत्रकार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और पत्रकार की जमकर तारीफ हो रही है।
क्या है पूरा मामला?
फॉक्स वेदर के मौसम विज्ञानी बॉब वैन डिलन अटलांटा में तूफान हेलेन को लेकर लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। वैन डिलन वीडियो में दिखा रहे थे कि कैसे एक महिला अपनी कार समेत पानी में फंसी हुई है और मदद के लिए आवाज लगा रही है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्होंने कहा कि कुछ ही देर में मदद आपके पास आ जाएगी। हालांकि महिला लगातार चिल्लाती थी और फिर वैन डिलन ने लाइव रिपोर्टिंग कुछ देर के लिए छोड़ दी।
बॉब वैन डिलन ने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कंट्रोल रूम से कहा कि हम थोड़ी देर में आपसे संपर्क करेंगे। मैं देखता हूं कि मैं इस महिला की क्या मदद कर सकता हूं”। इसके बाद वह पानी में उतर गए। महिला को अपनी पीठ पर लादकर बाहर निकाला और उसे सुरक्षित स्थान पर ले गए।
देखें वीडियो
वैन डिलन ने बाद में बताया कि जब उन्होंने महिला को खतरे में देखा तो वे बचाव दल के आने का इंतजार नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि सभी तरफ लोग मदद के लिए कॉल कर रहे हैं। 911 पर कॉल करने पर बस टाइम दिया जा रहा था। महिला की आवाज को लाइव शॉट के जरिए सुना जा सकता था। इसके बाद मैंने अपनी पैंट से बटुआ निकाला और मैं सीने तक पानी में डूबकर उसे बाहर निकाला। महिला डरी हुई थी और कांप रही थी।
यह भी पढ़ें : 225 Km की रफ्तार से आया चक्रवाती तूफान, मचाई तबाही, ताश के पत्ते की तरह बहा घर
सोशल मीडिया पर वैन डिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि मुसीबत के समय हमें सब कुछ भूलकर सिर्फ मदद करनी चाहिए। वैन डिलन ने जो किया उसकी तारीफ की जानी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि महिला की जान बचाने के लिए आपका बहुत धन्यवाद वैन डिलन।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines