Viral Video : सोशल मीडिया पर कुछ भावुक कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद शायद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएं कि हमारा समाज आखिर किस तरफ जा रहा है! वीडियो इंस्टाग्राम पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया था। वीडियो में एक बुजुर्ग एक बच्ची के साथ खेलता दिखाई दे रहा है। बताया गया कि इसके कुछ ही देर बाद बुजुर्ग रोने लगे थे। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
इंस्टाग्राम पर नीलम नाम की यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स एक बच्ची के साथ खेलता दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर करने वाली यूजर ने बताया कि हाल ही में मैं यात्रा कर रही थी, जहां मेरी मुलाकात एक बुजुर्ग कपल से हुई। वह व्यापारी थे। अचानक उन्होंने मेरी बेटी को अपने पास बुलाया और उसके साथ खेलना शुरू कर दिया।
क्यों रोने लगा बुजुर्ग?
नीलम ने आगे लिखा कि मैंने सुना कि वह रो रहे थे और उसकी पत्नी कह रही थी कि कृपया रोना बंद करें, उन्हें नहीं पता था कि मैं उनकी बातें सुन रही थी। जब मेरा स्टेशन आने वाला था तो मैंने उनसे साधारण तौर पर बातचीत की तो पता चला वे अपने पोते-पोतियों को याद कर रहे थे जो उनके साथ रहते थे।
वायरल वीडियो पर आ रहे कमेंट्स
एक ने लिखा कि आप भाग्यशाली हैं क्योंकि वह सज्जन व्यक्ति हैं और उन्हें आपकी बेटी में अपनी बेटी दिखती है। लेकिन कृपया किसी अजनबी पर भरोसा न करें। एक ने लिखा कि आज की इंस्टाग्राम की नई माताओं को लगता है कि दादा-दादी उनके बच्चों को बिगाड़ देते हैं। दादा-दादी सबसे कीमती हैं, जितना हो सके उनका सम्मान करें। एक ने लिखा कि बाकी सब तो ठीक है लेकिन उसकी पहचान सबके सामने नहीं लानी चाहिए थी। हो सकता है कि इससे उन्हें और परेशान हो।
यह भी पढ़ें : Video: किसी अफसर ने केंद्रीय मंत्री के उठाए जूते तो किसी ने संभाला पायजामा, वीडियो वायरल
एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया क्योंकि मेरी दादी और दादा इस वीडियो को देखकर बहुत भावुक हो गए। एक अन्य ने लिखा कि शायद आपने उन्हें उनके जीवन का वह हिस्सा दिया, जिसकी उन्हें कमी महसूस हो रही थी। एक अन्य ने लिखा कि इंसान को शायद इसकी कमी थी और वह ट्रेन में मिली बच्ची में अपनी बच्ची को खोज रहा था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines