हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: खुद को शीशे में देख घबरा गया डॉगी, दिया ऐसा रिएक्शन, देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो हर दिन हजारों की संख्या में अपलोड किए जाते हैं जिनमें से कई हजार वीडियो तो वायरल ही हो जाते हैं। वायरल हुए इन कंटेंट की खासियत ये होती है कि इनमें जानवरों की हरकतें और मासूमियत यूजर्स का दिल जीतने के लिए काफी होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल होने वाला वीडियो कुत्ते का होता है। ऐसा ही एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा ये इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक घर में शीशा रखा हुआ है और कुत्ता उसके आसपास घूम रहा है। घूमते-घूमते कुत्ता अचानक से शीशे के सामने पहुंच जाता है। शीशे में अपने आप को डॉगी ने जैसे ही देखा वो डर गया। उसको ऐसा लगा कि सेम मेरे ही जैसा कुत्ता अचानक से सामने कैसे आ गया। कुत्ते की चौकाने वाली शक्ल देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

कुत्ते के रिएक्शन ने इंटरनेट की जनता को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया है। कुत्ते की वायरल हो रही इस वीडियो को ट्विटर पर Buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर होते ही इसको 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 50 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें