हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: इंसानों के खेल में कुत्ते ने मारी बाजी, देखकर फटी रह जाएगी आंखें

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो हर दिन हजारों की संख्या में अपलोड किए जाते हैं जिनमें से कई हजार वीडियो तो वायरल ही हो जाते हैं। वायरल हुए इन कंटेंट की खासियत ये होती है कि इनमें जानवरों की हरकतें और मासूमियत यूजर्स का दिल जीतने के लिए काफी होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल होने वाला वीडियो कुत्ते का होता है। ऐसा ही एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि कुत्ते और इंसान की दोस्ती व मस्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ता इंसानों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहा है। नेट की एक तरफ दो लोग हैं और दूसरी तरफ एक व्यक्ति कुत्ते के साथ है। यह चारों मिलकर वॉलीबॉल खेलते हुए दिख रहे हैं। यह कुत्ता वॉलीबॉल खेलने में इतना पारंगत है कि वह बॉल को बिल्कुल भी नीचे नहीं गिरने देता। करीब 21 सेकेंड के इस वीडियो में आखिरकार जीत भी उस टीम की होती है, जिसमें एक खिलाड़ी कुत्ता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। दोनों की दोस्ती का ये वीडियो लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है। साथ ही इसे लोग काफी ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं। आप भी इंसानों और कुत्ते का वॉलीबॉल खेलते हुए यह वीडियो देखें और इस दोस्ती व जुगलबंदी का लुत्फ लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें