Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो (Video) सामने आया है। यह वीडियो रेलवे स्टेशन का है। एक महिला अपना सामान लेकर स्टेशन (Station) पर पटरियां पार करके प्लेटफॉर्म पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह प्लेटफॉर्म पर चढ़ नहीं पाई। गनीमत रही कि एक सुरक्षा कर्मी की उस पर निगाह पड़ी और उसने महिला को प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। तभी तेज रफ्तार ट्रेन उसी ट्रैक से गुजरी। घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
30 सेकेंड का वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए 30 सेकेंड के वीडियो में एक महिला को अपना सामान लेकर पटरियों के किनारे चलते दिख रही है। वह प्लेटफॉर्म पर चढ़ने के लिए अपना बैग प्लेटफॉर्म पर रखती है। तभी उसकी नजर तेजी से आ रही ट्रेन पड़ी। उसने प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन वह चढ़ नहीं पाई। बाद में उसने मदद के लिए अपना हाथ हिलाया। तभी वहां से गुजर रहा एक रेल कर्मी महिला की ओर दौड़ पड़ा।
हाथ पकड़ कर महिला प्लेटफॉर्म पर खींचा
उसने तत्काल महिला का हाथ पकड़ कर प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म के किनारे पर रखे उसके बैग को उठाया। इसके बाद भी महिला ने वहां पड़ी पानी की बोतल उठाने का प्रयास किया, तभी उसके बिल्कुल पास से होते हुए तेज रफ्तार में गुजर गई। घटना के बारे में जीआरपी के सिपाही शिवलाल मीणा ने बताया कि हमने एक महिला को रेलवे लाइन पार करते हुए देखा। उसी दौरान वहां से ट्रेन गुजरने वाली थी। पुलिस कर्मी ने बताया कि वह महिला को बचाने के लिए दौड़ा। उसे पटरी से प्लेट फॉर्म पर खींचा।
CCTV में दिखी रेलकर्मी की तत्परता
रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रही एक महिला को समय रहते बचा लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना में महिला की जान बचाने के लिए रेल कर्मी द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने लखनऊ में इससे पहले आजम अंसारी के खिलाफ रेलवे ट्रैक पर इंस्टाग्राम रील बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। आपको बता दें कि चार दिन पहले यूपी के ही इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच एक व्यक्ति फंस गया था। तभी वहां से आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी तेज रफ्तार में गुजरी थी। इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines