Viral Video: अहमदाबाद के एक रेस्टोरेंट से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां सांभर में मरा हुआ चूहा पाया गया। अहमदाबाद निवासी अविनाश ने बताया कि उनके साथ यह घटना 20 जून को देवी डोसा पैलेस में घटी। फिलहाल, AMC ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।
20 जून को अविनाश अपनी पत्नी के साथ देवी डोसा पैलेस में खाना खाने गए थे। उन्होंने बताया, “आर्डर से पहले सांभर और चटनी मुझे सर्व की गई। सांभर खाते समय मुझे उसमें मरा हुआ चूहा दिखाई दिया।” इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रेस्टोरेंट को AMC ने किया सील
रिपोर्ट के मुताबिक, अविनाश द्वारा इस मामले में कंप्लेन करने के बाद भी रेस्टोरेंट ने कोई एक्शन नहीं लिया। अविनाश ने इस मामले की सूचना अहमदाबाद मुनिसिपल कारपोरेशन (AMC) को भी दी थी, जिसके बाद AMC ने जांच के बाद रेस्टोरेंट को सील कर दिया। इसके साथ ही, रेस्टोरेंट के मालिक अलपेश केवड़िया को हाईजिन की कमी की वजह से नोटिस दिया गया है।
AMC के फूड सेफ्टी ऑफिसर की अपील
अहमदाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन के फूड सेफ्टी ऑफिसर भविन जोशी ने इस मामले को लेकर कहा, “मैं अहमदाबाद कॉरपोरेशन के बिजनेस ऑपरेटर से अपील करता हुं कि वे कस्टमर को सर्व किए गए खाने को लेकर सतर्क रहें। इस सतर्कता से ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।”
यह भी पढ़ें: कुरान का अपमान किया तो थाने के सामने भीड़ ने जिंदा जलाया, डरावना वीडियो वायरल
चॉकलेट सिरप में मिला मरा हुआ चूहा
हाल ही में सामने आए एक केस में, चॉकलेट सिरप में मरा हुआ चूहा मिला। इसके वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया। वायरल पोस्ट पर कंपनी ने अफसोस जताया और माफी भी मांगी। आपको बता दें कि प्रामी नाम की यूजर ने चॉकलेट सिरप को ऑनलाइन ऑर्डर किया था।
इससे पहले, एक और केस सामने आया था, जिसमें आइसक्रीम के अंदर कटी हुई इंसान की उंगली पाई गई थी। पोस्ट वायरल होने के बाद, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ एक्शन लिया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines