Mom Son at Metro Station Viral Video: कहते हैं कि अगर बच्चों को बचपन से संस्कार और सामाजिक नियम सिखाएं जाएं तो वह जिंदगी भर इसे याद रखते हैं। आजकल भाग दौड़ भरी लाइफ लोग बच्चों को समय नहीं दे पाते और जो दे पाते हैं वह छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते। सोशल मीडिया पर मां-बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मां ने स्टेशन पर ही बेटे को पाठ पढ़ाया है।
स्टेशन पर ही मां ने पढ़ाया ‘कानून’ का पाठ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक मां बेटे स्टेशन गेट मशीन से प्लेटफॉर्म पर जाते दिखाई दे रहे हैं। मां जैसे ही कूपन लेकर मशीन से प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ी, बच्चा भी पीछे पीछे चला गया। जब मां को इसकी जानकारी हुई तो उसने तुरंत बच्चों को वहीं पर कानून सीखाना शुरू कर दिया।
मां ने बच्चे को समझाया और मशीन से बाहर की तरफ भेजा। बच्चे ने मशीन में अपना कूपन स्कैन किया और फिर प्लेटफॉर्म पर गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि सबसे पहले परिवार की तरफ से नैतिकता और शिक्षा दी जाती है।
देखिए वीडियो
वीडियो पर आए कुछ लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि पूर्वी एशियाइ देशों में समाज के प्रति लोगों में जिम्मेदारी की भावना है जिसका हमारे यहां अभाव है। वहां अगर कोई अपराध करता है तो परिवार को शर्मसार होना पड़ता है। एक ने लिखा कि एक बच्चे के लिए शिक्षा और अनुशासन दो मुख्य चीजें हैं और इसकी शुरुआत परिवार से होती है।
यह भी पढे़ं : स्टेज पर दूल्हे के साथ खड़ी दुल्हन को आशिक ने ललकारा, मिला ऐसा जवाब उतरा भूत सारा
एक ने लिखा कि हमें पहले स्वयं के प्रति सच्चा होने की जरूरत है, इसे ही हम ईमानदारी कहते हैं। चाहे कोई देखे या न देखे, हमें हमेशा सही रास्ते पर चलना चाहिए। वीडियो में जो दिखाई दे रहा है वह हमें भी अपने बच्चों को सिखाना है। एक ने लिखा कि बच्चे के भविष्य को संवारती इस मां को मैं धन्यवाद कहता हूं कि इसने समाज को अनजाने में एक बड़ा संदेश दिया है।
बता दें कि वीडियो को @TheFigen_ नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 9 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
23 hrs agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
2 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
4 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
6 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
7 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines